फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   How to Wear a Saree Without a Petticoat: Easy and Stylish Alternatives

फैशन टिप्स: पेटीकोट के बिना कैसे पहनें साड़ी? जानें आसान और स्टाइलिश तरीका

Mon, 28 Sep 2026 04:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 28 Sep 2026 04:56 PM IST
सार

How To Wear Saree Without Petticoat: पेटीकोट न होने पर भी साड़ी पहनना पूरी तरह संभव है। सही फिटिंग वाली लैगिंग्स, पैंट्स, शेपवियर या पलाजो के साथ आप अपने कंफर्ट और मौके के हिसाब से साड़ी को पारंपरिक या माॅडर्न अंदाज में स्टाइल कर सकती हैं।

विज्ञापन
How to Wear a Saree Without a Petticoat: Easy and Stylish Alternatives
बिना पेटीकोट के साड़ी कैसे पहनें - फोटो : AI

विस्तार

Alternatives to Petticoat: साड़ी पहनना पसंद हो लेकिन अगर पेटिकोट ही न हो तो क्या करें? कई बार ऐसा होता है कि साड़ी के साथ मैचिंग पेटीकोट खरीदना ही भूल जाते हैं। कहीं बाहर गए हों और साड़ी के साथ पेटिकोट ले जाना ही भूल गए या वाॅडरोब में रखा पेटिकोट मिल ही नहीं रहा, अब ऐसी स्थिति में आमतौर पर महिलाएं साड़ी पहनने का प्लान ही कैंसिल कर देती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बिना पेटिकोट के भी साड़ी बांधी जा सकती है। 

विज्ञापन


आजकल साड़ी को पारंपरिक पेटीकोट के अलावा कई दूसरे तरीकों से भी स्टाइल किया जा सकता है। खासकर साड़ी के साथ पहने जाने वाले अलग-अलग तरह के बाॅटम वियर ने ड्रैपिंग को पहले की तुलना में ज्यादा आसान और सहज बना दिया है।
विज्ञापन


अगर आपके पास पेटीकोट नहीं है, तो साड़ी के नीचे लैगिंग्स, फिटेड पिलाजो, स्ट्रेट पैंट्स या शेपवियर जैसे विकल्प इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि कौन-सा विकल्प सही रहेगा, यह साड़ी के फैब्रिक, रंग, पारदर्शिता और आपके पसंदीदा ड्रेपिंग स्टाइल पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साड़ी को बिना पेटीकोट पहनते समय सबसे जरूरी बात है कि नीचे पहना जाने वाला गार्मेट अच्छी फिटिंग का हो और साड़ी को पर्याप्त सपोर्ट दे। बहुत ढीला या बहुत स्लीपरी बाॅटम वियर साड़ी की प्लीट्स को संभालना मुश्किल बना सकता है।

अगर साड़ी हल्के या पारदर्शी फैब्रिक की है, तो नीचे पहने जाने वाले कपड़े का रंग और टैक्चर भी ध्यान से चुनें। सही बाॅटम वियर और ड्रैपिंग टेक्नीक के साथ आप बिना पेटीकोट के भी साड़ी को एलिगेंट और स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
 

1. लैगिंग के साथ पहनें साड़ी

अगर आपके पास पेटीकोट नहीं है, तो अच्छी फिटिंग वाली लैगिंग्स एक आसान विकल्प हो सकती है। साड़ी के रंग के करीब या स्किन टोन से मिलती-जुलती लैगिंग्स चुनने से नीचे का लेयर कम दिखाई देता है। ध्यान रखें कि लैगिंग्स बहुत ढीली न हो, ताकि साड़ी की प्लीट्स ठीक से टक की जा सकें।


2. फिटेड पैंट्स या स्ट्रेट पैंट का करें इस्तेमाल

अगर आप पारंपरिक से थोड़ा माॅडर्न लुक चाहती हैं, तो फिटेड स्ट्रेट पैंट के साथ साड़ी पहन सकती हैं। यह खासकर काॅटन, लीनन या थोड़ी स्ट्रक्चर्ड साड़ियों के साथ अच्छा विकल्प हो सकता है। साड़ी को कमर पर ठीक से टक करें और प्लीट्स को बराबर रखें।


3. शेपवियर को बना सकती हैं विकल्प

साड़ी शेपवियर पेटीकोट का मार्डन अल्टरनेटिव है। यह शरीर के हिसाब से फिट होता है और साड़ी को सपोर्ट देने में मदद कर सकता है। हालांकि शेपवियर बहुत ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए। ऐसा गार्मेंट चुनें जिसमें आप आसानी से चल-फिर सकें और लंबे समय तक सहज रहें।


4. पलाजो के साथ बनाएं इंडो वेस्टर्न लुक 

फिटेड या बहुत ज्यादा फ्लेर वाले पलाजो के बजाय स्ट्रक्चर्ड पलाजो को साड़ी के साथ आजमाया जा सकता है। इससे पारंपरिक साड़ी को माॅडर्न टच मिलता है। यह तरीका उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकता है जो रेगुलर पेटीकोट से अलग लुक चाहती हैं।


बिना पेटिकोट के साड़ी पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान
 

  • साड़ी की प्लीट्स को रखें सिक्योर

बिना पेटीकोट साड़ी पहनते समय प्लीट्स का सही रहना जरूरी है। साड़ी को टक करने के बाद प्लीट्स को बराबर चौड़ाई में बनाएं। जरूरत पड़ने पर छोटे सेफ्टी पिन का इस्तेमाल किया जा सकता है। पिन लगाते समय सावधानी रखें ताकि कपड़ा खराब न हो और पिन शरीर के संपर्क में न आए।

  • पारदर्शी साड़ी में रखें खास ध्यान

अगर साड़ी शिफाॅन, आर्गेंजा या किसी हल्के फैब्रिक की है, तो नीचे पहने जाने वाले कपड़े की विजिबिटिली ज्यादा हो सकती है। ऐसे में मैचिंग या न्यूट्रल शेड का फिटेड बाॅटम चुनें। साड़ी पहनने से पहले नेचुरल लाइट में एक बार पूरा लुक जरूर चेक करें।

  • सहजता को दें सबसे ज्यादा महत्व

साड़ी का लुक कितना भी स्टाइलिश क्यों न हो, अगर नीचे पहना गया गारमेंट असहज है तो उसे लंबे समय तक पहनना मुश्किल हो सकता है। इसलिए ऐसा विकल्प चुनें जो अच्छी फिटिंग के साथ मूवमेंट में भी आसानी दे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed