Skin Care Routine Before Karwa Chauth: करवा चौथ 29 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही महिलाएं आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप की तैयारी शुरू कर देती हैं। वहीं सुहागिनों के इस सबसे पर्व पर खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर जाती हैं, कई तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट और मेकअप आदि अपनाती हैं।
लेकिन अगर आप चाहती हैं कि त्योहार के दिन मेकअप के बिना भी त्वचा ग्लो करे या पार्लर जाने की जरूरत ही न पड़े तो सिर्फ एक-दो दिन पहले स्किन केयर शुरू करना काफी नहीं होगा। इसके लिए अभी से एक आसान और नियमित स्किनकेयर रूटीन अपनाना बेहतर है।
त्योहार से करीब एक महीने पहले त्वचा की बुनियादी देखभाल पर ध्यान देना शुरू किया जा सकता है। चेहरे को साफ रखना, त्वचा की जरूरत के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाना और दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना इस रूटीन का हिस्सा होना चाहिए। इसके साथ पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना भी त्वचा की ओवरआल हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है।
हालांकि हर व्यक्ति की स्किन टाइप और समस्या अलग होती है। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी नुस्खे को सीधे चेहरे पर लगाने के बजाय अपनी त्वचा के अनुसार उत्पाद चुनना बेहतर है। नए स्किन केयर प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट भी किया जा सकता है।
अगर इस करवा चौथ आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा स्वस्थ, साफ और प्राकृतिक तौर पर फ्रेश नजर आए, तो आखिरी समय का इंतजार न करें। आज से ही एक आसान और नियमित स्किन केयर रूटीन अपना लें।
2 of 6
चेहरे पर दाने
- फोटो : Adobe
सबसे पहले समझें अपनी स्किन टाइप
स्किन केयर शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी त्वचा ऑयली, ड्राई, कॉम्बिनेशन या सेंसिटिव है। गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से त्वचा में इरिटेशन या वर्कआउट की समस्या हो सकती है। अगर त्वचा बहुत संवेदनशील है या पहले से कोई स्किन कंडीशन है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा।
3 of 6
स्किन केयर टिप्स
- फोटो : AI
जेंटल क्लींजर को रूटीन में शामिल करें
दिन में सुबह और रात चेहरे को जेंटल क्लींजर से साफ करना स्किनकेयर रूटीन का बेसिक स्टेप हो सकता है। इससे त्वचा की सतह पर जमी गंदगी, अतिरिक्त तेल और मेकअप हटाने में मदद मिलती है।
बहुत ज्यादा बार चेहरा धोने या हार्श स्क्रब इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा में ड्राइनेस और इरिटेशन हो सकती है।
4 of 6
स्किन केयर टिप्स
- फोटो : AI
मॉइश्चराइजर को न करें इग्नोर
चेहरा धोने के बाद स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं। ड्राई स्किन के लिए थोड़ा रिचर मॉइस्चराइजर और ऑयली स्किन के लिए लाइटवेट मॉइस्चराइजर चुना जा सकता है। रेगुलर मॉइश्चराइजर स्किन बैरियर को सपोर्ट करने में मदद करता है।
5 of 6
स्किन केयर टिप्स
- फोटो : AI
सनस्क्रीन है सबसे जरूरी
अगर आप चाहती हैं कि स्किनकेयर रूटीन में एक जरूरी स्टेप जरूर शामिल हो, तो सनस्क्रीन को नजरअंदाज न करें। बाहर निकलने से पहले ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना और जरूरत के अनुसार दोबारा लगाना सन एक्सपोजर से त्वचा की सुरक्षा में मदद करता है।