सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gen-Z ›   Cyber Safety Goes Gen Z, How Delhi Police’s ‘Clock It’ Campaign Went Viral

Cyber Safety लेकिन Gen Z स्टाइल में: दिल्ली पुलिस का पोस्ट इंटरनेट पर वायरल, Clock It कैंपेन कैसे हुआ हीट?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Sat, 23 May 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Gen Z की भाषा, सोशल मीडिया का ट्रेंड और Cyber Safety का बड़ा मैसेज… दिल्ली पुलिस का Clock It कैंपेन इंटरनेट पर छा गया है। वायरल slang और trendy अंदाज के जरिए पुलिस ने युवाओं को ऑनलाइन स्कैम, फर्जी लिंक और पासवर्ड चोरी से सतर्क रहने की सलाह दी, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Cyber Safety Goes Gen Z, How Delhi Police’s ‘Clock It’ Campaign Went Viral
साइबर सेफ्टी का नया अंदाज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जेन जी को समझाने के लिए उनकी ही भाषा का इस्तेमाल किया गया। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस का नया साइबर सेफ्टी कैंपेन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑनलाइन ठगी, पासवर्ड चोरी और इंटरनेट फ्रॉड जैसे गंभीर मुद्दों को इस बार दिल्ली पुलिस ने बेहद अलग और दिलचस्प अंदाज में युवाओं के सामने रखा है। पुलिस ने लोकप्रिय Gen Z के ट्रेंड Clock It का इस्तेमाल करते हुए युवाओं को ऑनलाइन सतर्क रहने का संदेश दिया।

Trending Videos


दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लोगों से कहा गया कि अगर इंटरनेट पर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, कोई अनजान लिंक भेजे, पासवर्ड मांगे या कोई ऑनलाइन स्कैम नजर आए, तो उसे तुरंत Clock It यानी पहचानो और सतर्क हो जाओ। पोस्ट में एक प्यारा सा इमोजी भी दिखाया गया, जो self-clapping gesture कर रहा था। यही चीज इस पोस्ट को और ज्यादा relatable और सोशल मीडिया फ्रेंडली बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का यह तरीका युवाओं को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि अब पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया की भाषा और युवाओं की सोच को भी अच्छे से समझ रही है। कुछ लोगों ने इसे “स्मार्ट अवेयरनेस कैंपेन” बताया, तो कई यूजर्स ने कहा कि इस तरह के पोस्ट युवाओं तक संदेश पहुंचाने में ज्यादा असरदार साबित होते हैं।
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DelhiPolice (@delhi.police_official)


क्या है Clock It ट्रेंड?

Clock It इन दिनों इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बेहद वायरल हो चुका है। Gen Z इस शब्द का इस्तेमाल किसी चीज को नोटिस करने, किसी अजीब व्यवहार को पकड़ने या किसी रेड फ्लैग की ओर ध्यान दिलाने के लिए करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो इसका मतलब होता है- ''ध्यान दो'', ''समझो'' या ''पहचानो''।

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जहां जेन जी किसी awkward moment, गलत हरकत, fake behaviour या funny situation को देखकर कहते हैं- Clock It!  यानी सामने वाली चीज को तुरंत पहचान लेना। 

Clock It सिर्फ बोलने का तरीका नहीं है, इसमें एक खास Gen Z gesture भी जुड़ा हुआ है।

कैसे बोलते हैं?

जब कोई Clock It बोलता है, तो आवाज में थोड़ा attitude, surprise या dramatic tone रखा जाता है। 

हाथों का gesture कैसे होता है?

इस trend में लोग अक्सर दोनों हाथों को सामने लाते हैं। फिर हल्का clap या snapping motion करते हैं, कभी-कभी उंगली से point भी करते हैं, चेहरे पर I noticed that! वाला expression रखते हैं।

कहां से आया यह शब्द?

Clock It शब्द की जड़ें LGBTQ+ ballroom culture और Black internet culture से जुड़ी मानी जाती हैं। वहां clocking का मतलब होता था किसी चीज को तेजी से पहचान लेना या किसी की असली बात पकड़ लेना। धीरे-धीरे यह शब्द इंटरनेट कल्चर का हिस्सा बन गया और फिर रिल्स, मीम और रिएक्शन वीडियो के जरिए पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया।

अब यही ट्रेंड दिल्ली पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान का हिस्सा बन गया है। पुलिस ने इस वायरल स्लैंग को सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि एक जरूरी संदेश देने के लिए इस्तेमाल किया है, इंटरनेट पर सतर्क रहना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

क्या है दिल्ली पुलिस का संदेश?

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की कि अपने पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी कॉल्स से सतर्क रहें। सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें। यानी अगर ऑनलाइन कुछ भी संदिग्ध लगे, तो उसे नजरअंदाज मत करो… तुरंत Clock It करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed