Well- Being: मेंटल हेल्थ से लेकर पैसे तक, आखिर किस बात का है Gen Z को सबसे ज्यादा स्ट्रेस?
Gen Z के लिए तनाव अब सिर्फ पढ़ाई या नौकरी तक सीमित नहीं है। परिवार, रिश्ते, पैसों की चिंता, मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल का माहौल उनकी सबसे बड़ी चुनौतियां बनकर उभरे हैं। वहीं, कंपनियों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता कुछ राहत की उम्मीद भी दिखाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के Gen Z को अक्सर महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी और डिजिटल दुनिया की सबसे मजबूत पीढ़ी माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर मुस्कुराते चेहरों और प्रोफेशनल लाइफ के पीछे एक ऐसी हकीकत भी छिपी है, जो चिंता बढ़ाने वाली है।
डेलॉइट ग्लोबल 2026 की रिपोर्ट जेन जी और मिलेनियल सर्वे की कुछ और ही तस्वीर पेश करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार की जिम्मेदारियां, भविष्य की आर्थिक चिंता, मानसिक स्वास्थ्य और ऑफिस का दबाव युवाओं की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं। रिपोर्ट बताती है कि नई पीढ़ी अब सिर्फ अच्छी सैलरी नहीं, बल्कि बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, वर्क-लाइफ बैलेंस और सपोर्टिव माहौल भी चाहती है।
हर चार में से एक जेन जी है तनाव में
रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 24% जेन जी और 18% मिलेनियल्स ने कहा कि वे हर समय या ज्यादातर समय तनाव महसूस करते हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि 76% जेन जी और 83% मिलेनियल्स ने अपनी मानसिक स्थिति को 'अच्छा' या 'बेहद अच्छा' बताया। वहीं 15% जेन जी और 11% मिलेनियल्स ने अपनी मानसिक स्थिति को सामान्य बताया, जबकि 9% जेन जी और 5% मिलेनियल्स ने इसे खराब माना।
जेन जी को सबसे ज्यादा किस बात की चिंता है?
देश के जेन जी युवाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता परिवार की सेहत (44%) है। इसके बाद फैमिली और पर्सनल रिलेशनशिप (35%), भविष्य की आर्थिक सुरक्षा (34%), अपनी सुरक्षा (31%) और मेंटल हेल्थ (31%) प्रमुख वजह हैं। यह बताता है कि जेन जी सिर्फ अपने करियर को लेकर नहीं, बल्कि परिवार, रिश्तों और भविष्य की जिम्मेदारियों को लेकर भी चिंतित है।
मिलेनियल्स की टेंशन जेन जी से अलग
मिलेनियल्स के लिए सबसे बड़ा तनाव पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन (38%) है। इसके बाद परिवार की सेहत (37%), भविष्य की आर्थिक सुरक्षा (30%), फैमिली और पर्सनल रिलेशनशिप (30%) और सामाजिक-राजनीतिक माहौल (29%) हैं। यानी जहां जेन जी की चिंता ज्यादा निजी और पारिवारिक मुद्दों से जुड़ी है, वहीं मिलेनियल्स वैश्विक और सामाजिक मुद्दों को लेकर भी परेशान दिखाई पड़ते हैं।