सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 days left for wheat procurement to begin, gunny bags not available, toilets in poor condition

Ambala News: गेहूं खरीद शुरू होने में 11 दिन शेष, बारदाना नहीं मिला, शौचालयों की हालत खस्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
11 days left for wheat procurement to begin, gunny bags not available, toilets in poor condition
विज्ञापन
जलबेड़ा। गेहूं सीजन शुरू होने में अब महज 11 दिन शेष रह गए हैं। लेकिन अंबाला की मंडियों में तैयारी अभी भी कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं। मार्केट कमेटी की ओर से न तो अब तक आढ़तियों को बारदाना उपलब्ध कराया गया है और न ही मंडियों में मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त की गई हैं। शौचालयों की स्थिति दयनीय बनी हुई है, जिससे किसानों और आढ़तियों में रोष है। शौचालय में कोई पार्टिशन नहीं मिला। महिला शौचालयों की हालत भी खराब थी, इसके साथ ही पानी की टोंटियां गायब मिली, जबकि मार्केट कमेटी दावा कर रही है कि उन्होंने सभी अव्यवस्थाएं दूर करा दी हैं। वीरवार को बारिश आई तो सरसों को ढकने के लिए किसान भागते दिखे।
Trending Videos



13 मंडियों में होगी गेहूं की खरीद
जिला में 13 मंडियों में गेहूं की खरीद होगी, इसमें शहजादपुर में दो खरीद केंद्र, अंबाला सिटी में दो, कैंट में एक, बराड़ा में 3, मुलाना में 3, साहा में एक नारायणगढ़ में दो खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये की बढ़ोतरी की है। पिछले साल जो गेहूं 2425 प्रति क्विंटल था, वह अब 2585 में खरीदा जाएगा। हालांकि, किसान अब भी बोनस की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






इस बार यह रहेगा खास

- अबकी बार एक बोरी में 37.5 किलो गेहूं की भरती की जाएगी।



- 12 प्रतिशत तक नमी वाला गेहूं ही पूरे रेट पर खरीदा जाएगा। जांच के लिए कमेटी के पास 5 मशीनें उपलब्ध हैं।

- गेट पास कटवाने के लिए ट्रैक्टर पर नंबर लिखा होना जरूरी है। पोर्टल पर फोटो अपलोड होते समय नंबर प्लेट दिखना अनिवार्य है।





किसान ध्यान दें, वरना मंडी में एंट्री मुश्किल



मार्केट कमेटी ने किसानों को चेतावनी भी दी है कि किसान गेहूं को मंडी में लाने से पहले अपने ट्रैक्टर पर नंबर जरूर लिखवाएं। क्योंकि इस बार सरकार के निर्देशानुसार मंडी में गेहूं के गेट पास तभी काटेंगे यदि किसान के ट्रैक्टर पर नंबर लिखा होगा। गेट पास काटने के लिए ट्रैक्टर की फोटो भी अपलोड होगी और वह फोटो नंबर सहित वैलिड होगी। बिना नंबर के ट्रैक्टर की फोटो मान्य नहीं होगी। ई खरीद पोर्टल के माध्यम से बिना नंबर के ट्रैक्टर का गेट पास नहीं कटेगा इसलिए गेट पास की समस्या से बचने के लिए ट्रैक्टर पर नंबर अवश्य लिखवाए। इसके अलावा जिस किसान के नाम पोर्टल है उसका अंगूठा भी मंडी गेट पर बायोमेट्रिक मशीन पर लगेगा।





सरसों : सरकारी बोली का इंतजार नहीं, प्राइवेट में दिलचस्पी

जिले की 14 में से केवल 5 मंडियों (शहजादपुर, बराड़ा, अंबाला कैंट और मुलाना) में ही सरसों की सरकारी खरीद हो रही है। अंबाला शहर की मंडी में सरसों की आवक तो तेज है, लेकिन किसान सरकारी प्रक्रिया के बजाय प्राइवेट में फसल बेचना पसंद कर रहे हैं। किसान राजेश और दविंदर के अनुसार, गेहूं के विकल्प के रूप में काली और पीली सरसों अब उनकी पहली पसंद बनती जा रही है क्योंकि इससे मुनाफा बेहतर हो रहा है।



सरसों की खरीद 27 मार्च से व गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। जिसके लिए मंडी में पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। सड़के फड़ आदि रिपेयर कर दुरुस्त कर दिए गए हैं। किसानों की फसल बिक्री व अन्य सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। ---- दलेल सिंह, सेक्रेटरी मार्केट कमेटी, अंबाला।



हमारे पास जितने भी किसान आते हैं कि सभी को कमेटी की तरफ से सुविधाएं मिलें। उनकी फसल अच्छे रेट में बिके।--------चरणदीप, आढ़ती



पिछली बार 15 से 20 दिन पहले से ही बारदाने एजेंसी ने उपलब्ध करा दिए थे। इस बार अभी तक बारदाना नहीं मिला है ।---------होशियार सिंह, आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed