सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The HOD had been harassing him for four months and when he went to meet her, she demanded money.

Ambala News: चार महीने से एचओडी कर रही थीं प्रताड़ित, मिलने गए तो रुपये की रखी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The HOD had been harassing him for four months and when he went to meet her, she demanded money.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

अंबाला सिटी। देहरादून के श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (एसजीआरआर) के नेत्र रोग विभाग की महिला चिकित्सक डॉ. तन्वी (25) ने आत्महत्या कर ली। वे एमएस की छात्रा थीं।
वह अंबाला सिटी के मॉडल टाउन की रहने वाली थीं। जैसे ही उनके परिवार को इस घटना की सूचना मिली उनके पिता ललित मोहन व अन्य परिजन देहरादून के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से लाैटकर पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ने में काफी होशियार थी। आरोप है कि चार महीने से उनकी बेटी को देहरादून में उनके मेडिकल कॉलेज की नेत्र विभाग की एचओडी डॉ. प्रियंका परेशान कर रही थीं।
बेटी ने जब उन्हें यह बात बताई तो वह खुद एचओडी से मिलने गए। पिता ने आरोप लगाया कि एचओडी से जब परेशानी पूछी तो उन्होंने सीधे तौर पर रुपये की मांग रख दी।
पिता ने कहा कि शायद वहां पर ऐसे रुपये लिए जाते होंगे, इस पर उन्होंने सहमति भी दर्ज करा दी थी। इसके बाद भी वह नहीं मानीं और प्रताड़ना जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed