{"_id":"69ca2de83baf125bf503b207","slug":"video-police-school-organized-by-amar-ujala-foundation-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस पाठशाला का आयोजन, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस पाठशाला का आयोजन, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक
अंबाला कैंट के एसडी कॉलेज कॉमर्स विभाग में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार 12 बजे पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में छात्राओं को साइबर अपराध की बारीकियों और उनसे बचने के अचूक तरीकों से रूबरू कराया गया।मुख्य वक्ता और साइबर एक्सपर्ट बबीत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराधी अब नए-नए तकनीकी हथकंडों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से मोबाइल फोन हैकिंग और सोशल मीडिया पर होने वाली धोखाधड़ी के प्रति सचेत किया। पाठशाला के दौरान एक्सपर्ट ने छात्राओं को कुछ महत्वपूर्ण सिक्योरिटी कोड्स की जानकारी दी, जिनसे वे स्वयं अपने फोन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं। बताया कि समय-समय पर अपने मोबाइल से *#21# यह कोड डायल करते रहें। इससे यह पता चल जाता है कि कहीं आपके कॉल, मैसेज या डेटा किसी अन्य नंबर पर डायवर्ट या हैक तो नहीं किए गए हैं।
इंस्टाग्राम पर सक्रिय फेक आईडी के खतरों पर भी चर्चा की गई
इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर सक्रिय फेक आईडी के खतरों पर भी चर्चा की गई। छात्राओं को सलाह दी गई कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल साइबर सेल या संबंधित सर्वर अथॉरिटी को दें। इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट से डॉक्टर आरती, डॉक्टर पूजा रानी व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।