फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   514 private schools in the state will be granted a waiver for provisional affiliation.

Ambala News: प्रदेश के 514 निजी स्कूलों को मिलेगी अस्थाई संबद्धता की छूट

Thu, 24 Sep 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 24 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
514 private schools in the state will be granted a waiver for provisional affiliation.
अंबाला। सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 514 गैर-मान्यता प्राप्त और पुरानी श्रेणियों में आने वाले निजी स्कूलों को बड़ी राहत दी है। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए इन स्कूलों को साल दर साल के आधार पर अस्थाई संबद्धता को विस्तार देने का फैसला किया है। इस संबंध में पंचकूला मुख्यालय से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

निदेशालय द्वारा जारी पत्र के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन 514 प्राइवेट स्कूलों से तय नियमों के अनुसार संबद्धता शुल्क स्वीकार कर पोर्टल खोलें, ताकि हजारों छात्रों का शैक्षणिक सत्र खराब न हो।
विज्ञापन


सरकार के आदेशानुसार मुख्य रूप से तीन श्रेणियों के स्कूलों को इस अस्थाई संबद्धता का लाभ मिलेगा। ऐसे स्कूल जो 30 अप्रैल 2003 से पहले अस्तित्व में थे और जिन्हें किसी स्तर तक स्थायी मान्यता मिली हुई है, लेकिन वे उससे उच्च कक्षाओं (जैसे 8वीं की मान्यता पर 10वीं या 12वीं) का संचालन कर रहे हैं। वहीं, दूसरी श्रेणी के तहत ऐसे स्कूल, जिन्हें 30 अप्रैल 2003 से पहले अस्थायी मान्यता दी गई थी, वे उस स्तर तक की कक्षाओं के लिए पात्र होंगे। इसी प्रकार तीसरी श्रेणी में ऐसे स्कूल जिन्हें 30 अप्रैल 2003 से 31 मार्च 2007 के बीच स्कूल स्थापित करने की अनुमति मिली थी। इन सभी स्कूलों का शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बोर्ड से संबद्ध होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्कूल का नाम जारी की गई 514 स्कूलों की सूची में शामिल नहीं है, लेकिन उसने सत्र 2025-26 के लिए बोर्ड से संबद्धता ली थी और उसके पास 31 मार्च 2007 से पहले की अस्थायी अनुमति या मान्यता का प्रमाणपत्र है, तो बोर्ड उनके आवेदनों पर भी विचार करेगा।
---

नजदीकी सरकारी स्कूल से दे सकेंगे परीक्षा
निदेशालय ने छात्र हित में फैसला करते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। यदि किसी निजी स्कूल को संबद्धता न मिलने के कारण बच्चे बोर्ड परीक्षा से वंचित होने की स्थिति में आते हैं, तो संबंधित डीईओ तुरंत हस्तक्षेप करेंगे। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रभावित छात्रों को नजदीकी राजकीय (सरकारी) विद्यालय से बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए, ताकि उनका एक साल भी खराब न हो।
----

लाभान्वित स्कूल

शिक्षा विभाग की सूची के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी जिलों के प्राइवेट स्कूलों को इसका लाभ मिला है। इसमें अंबाला के सेवा समिति गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कैंट), मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बराड़ा) सहित 6 स्कूलों को राहत मिली है। इसी प्रकार भिवानी के तहत डीबीएम हाई स्कूल (बामला), श्री महावीर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (हालू बाजार) सहित 39 स्कूल, फरीदाबाद में नंबरदार पब्लिक स्कूल (जसाना), डीडीसी मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बल्लभगढ़) सहित 49 स्कूल, गुरुग्राम में वीआर हाई स्कूल (पचगांव), हैप्पी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (राजीव नगर) सहित 22 स्कूल, हिसार में गगन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (हांसी), महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सहित 66 स्कूल, रोहतक में न्यू विद्या सागर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सुनारियन) सहित 59 स्कूल और यमुनानगर में नव ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बिलासपुर) सहित 46 स्कूल शामिल हैं। संवाद

----
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के 6 स्कूल प्राचार्य को इसकी जानकारी दे दी गई है ताकि वो समय रहते प्रक्रिया शुरु कर सकें और इससे किसी भी बच्चे का साल खराब न हो।
सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed