{"_id":"6ab43d5e2a0554fbfe01fa88","slug":"ambalas-dhaval-selected-for-national-swimming-competition-ambala-news-c-36-1-sknl1003-170107-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला के धवल का नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला के धवल का नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन
Thu, 24 Sep 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अंबाला के धवल ठाकुर व अन्य खिलाड़ी पदक दिखाते हुए। प्रवक्त
- फोटो : Samvad
अंबाला। राज्य स्तरीय स्कूली तैराकी प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में अंबाला की टीम ने दो रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता बहादुरगढ़ में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित हुई। इसमें सेसिल कॉन्वेंट स्कूल के छात्र धवल ठाकुर ने बेहतरीन टाइमिंग और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक जीता।
वहीं 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर धवल ठाकुर ने स्कूल नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है।अंडर-14 वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में खिलाड़ी ऋषभ ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की झोली में दो पदक डाले। ऋषभ ने 50 मीटर और 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में दमदार खेल दिखाते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
अंबाला की टीम ने 4x100 रिले स्पर्धा में जीता कांस्य
व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अलावा अंबाला की टीम ने टीम इवेंट में भी अपनी छाप छोड़ी। 4x100 मीटर मेडले रिले स्पर्धा में अंबाला की चौकड़ी यश, धवल, ऋषभ और अगमजीत ने बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। धवल ठाकुर के नेशनल में चयन और खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर उनके कोच, विद्यालय प्रबंधन और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। संवाद