सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   9.25 lakh fraud on the pretext of selling a plot

Ambala News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर 9.25 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
9.25 lakh fraud on the pretext of selling a plot
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर में प्लॉट बेचने का झांसा देकर बोह स्थित डिफेंस एन्क्लेव निवासी प्रदीप सिंह रावत से 9.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ने न केवल फर्जी प्लॉट दिखाए, बल्कि रुपये मांगने पर पीड़ित को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। महेश नगर थाना पुलिस ने एसपी अंबाला के आदेश पर आरोपी अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
Trending Videos


2020 में शुरू हुआ धोखाधड़ी का खेल
डिफेंस एन्क्लेव निवासी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2020 में उनका सौदा अभिषेक मलिक नामक व्यक्ति के साथ शिव शक्ति कॉलोनी में 183 वर्ग गज के एक प्लॉट के लिए हुआ था। प्रदीप ने इसके एवज में 9.25 लाख रुपये की फुल पेमेंट कर दी। आरोपी ने कब्जा तो दे दिया लेकिन जब रजिस्ट्री की बात आई तो पता चला कि प्लॉट आरोपी के नाम पर ही नहीं था। जब पहली जमीन विवादित निकली तो आरोपी ने उसे डिफेंस एन्क्लेव में दूसरा प्लॉट देने का वादा किया था। आरोपी ने रुपये वापस करने के बदले 10 लाख रुपये का चेक दिया था वो भी बाउंस हो गया। पैसे मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed