फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A bullet grazed the thigh of an elderly woman watching TV on the terrace.

Ambala News: छत पर टीवी देख रही बुजुर्ग महिला की जांघ को छूकर निकली गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A bullet grazed the thigh of an elderly woman watching TV on the terrace.
काजीवाड़ा के इस मकान की छत पर बैठकर महिला देख रही थी टीवी: संवाद - फोटो : Archive
- अस्पताल में कराया गया भर्ती, गोली कहां से चली पीड़ित और पुलिस के लिए बनी पहेली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। काजीवाड़ा क्षेत्र में सोमवार रात अपने मकान की पहली मंजिल पर छत पर बैठकर टीवी देख रही बुजुर्ग महिला संतोष (66) की जांघ में अचानक एक बंदूक की गोली छूकर निकल गई। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह उपचाराधीन है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कहां से चली है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस को दिए बयान में काजीवाड़ा निवासी संतोष (66) ने बताया कि उनके पति सोहन लाल का देहांत हो चुका है। 17 अगस्त की रात करीब 9:15 बजे वह मकान की छत पर प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठी थीं। कमरे की खिड़की से अंदर चल रही टीवी देख रही थीं और उनकी पुत्रवधू पूजा पास ही खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उनकी बाईं जांग में घुटने के पास तेज दर्द हुआ। जब उन्होंने बहू को आवाज देकर दिखाया व सलवार काटकर देखा तो टांग पर गंभीर चोट थी। तभी उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन


पास की छत पर मिली एक गोली
घायल संतोष ने बताया कि गोली लगने के बाद पास ही छत पर एक बंदूक की गोली पड़ी मिली। घटना के करीब 15 मिनट बाद बेटा टोनी राम घर पहुंचा और उन्हें बाइक पर लेकर सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचा। परिजनों ने मौके से बरामद हुई गोली तुरंत डॉक्टरों को सौंपी दी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला का सीटी स्कैन करवाया और पैर की गंभीर चोटों की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन



गली में नहीं थे सीसीटीवी, डीएसपी ने लिया जायजा

पुलिस के लिए यह घटना पहेली बन चुकी है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर गोली कहां से चली। घायल महिला के घर के आसपास भी तीन-तीन मंजिला मकान बने हुए हैं। ऐसे में कहीं और से गोली चलकर लगने का सवाल नहीं है। बताया जाता है कि गोली नजदीक से चली है। पुलिस की टीम ने घंटों महिला व उनके परिजनों से भी बात की है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शाम के समय अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुनीता ढाका सहित डीएसपी जगबीर सिंह ने भी जायजा लिया। उनका कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि कहीं पास से किसी घर से तो गोली नहीं चली। इसके अलावा घरेलू विवाद से भी मामले को जोड़कर जांच की जा रही है। हालांकि दूर-दूर तक कोई फायरिंग रेंज भी नहीं है।


हर एंगल से मामले की जांच चल रही है। फिलहाल अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी

काजीवाड़ा के इस मकान की छत पर बैठकर महिला देख रही थी टीवी: संवाद

काजीवाड़ा के इस मकान की छत पर बैठकर महिला देख रही थी टीवी: संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed