{"_id":"6a84c25d4645277f5f03799b","slug":"man-breaks-into-elderly-womans-house-steals-gold-earrings-and-ring-ambala-news-c-36-1-sknl1017-168102-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर सोने की बालियां और अंगूठी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर सोने की बालियां और अंगूठी लूटी
विज्ञापन
लूट के दौरान हमले में घायल बुजुर्ग मिथलेश: सोशल मीडिया
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीन बदमाशों ने रात को की वारदात, पीटकर किया घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्रभु प्रेम पुरम में सोमवार रात तीन बदमाशों ने अकेली रह रही बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाश रिटायर्ड स्टेशन मास्टर की पत्नी मिथलेश चोपड़ा (80) के घर में दीवार फांदकर दाखिल हुए और पिटाई कर कान से सोने की बालियां और अंगूठी लूटकर भाग गए।
बुजुर्ग ने अपने रिश्तेदार को फोन कर आपबीती बताई। बुजुर्ग को तुरंत उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। महेश नगर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात पर लूट की धारा 309(4), जान से मारने के प्रयास में लूट की धारा 309(6) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
गला दबाने का किया प्रयास
प्रभु प्रेम पुरम निवासी घायल मिथलेश चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि उनके पति रिटायर्ड स्टेशन मास्टर का वर्ष 2009 में निधन हो चुका है। वह घर में अकेली रहती हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और उनके कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए। बदमाशों ने आते ही उन्हें धमकी दी कि जो कुछ पास है दे दो, वरना जान से मार देंगे।
विज्ञापन
शोर मचाने की कोशिश की तो दो बदमाशों ने उनके मुंह पर मुक्के और लातें मारीं। तीसरे आरोपी ने बाल पकड़कर उनका गला दबाने का प्रयास किया। उनके हाथों से सोने की चूड़ियां, अंगूठी और कानों की बालियां निकाल लीं। बदमाश अलमारी और बक्से खंगाल रहे थे, इसी दौरान वह बेहोश हो गईं। होश आने पर देखा कि बदमाश जा चुके थे। परिजनों को सूचित किया। बुजुर्ग महिला की एक शादीशुदा बेटी है जो कुछ ही दूरी पर दूसरे मकान में रहती हैं।
बुजुर्ग महिला की तबीयत में सुधार है। आरोपियों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी महेश नगर
-- --