फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A cylinder exploded in a nursery, causing a fire that reduced the entire shed to ashes.

Ambala News: नर्सरी में सिलिंडर फटने से लगी आग, पूरा शेड राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A cylinder exploded in a nursery, causing a fire that reduced the entire shed to ashes.
पानीपत। थाना चांदनी बाग के पास सेक्टर-25 बाईपास रोड पर स्थित फूल पौधों की नर्सरी में वीरवार दोपहर करीब एक बजे गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आस-पास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। टीम ने लोगों की मदद से आग पर तुरंत काबू कर लिया। आग से नर्सरी में माली के लिए बनाई गई शेड जलकर खाक हो गई है।
विज्ञापन

बबैल नाके से जीटी रोड पर आने वाले बाइपास रोड पर लक्ष्मी नर्सरी है। नर्सरी में माली के लिए रहने के लिए शेड बना रखी है। वीरवार दोपहर को करीब एक गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे शेड को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग की लपटों को देखकर आस-पास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग की टीम को फोन किया। साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि आग लगने से बिस्तर, शेड और कुछ अन्य सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed