सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of blackmailing and marrying

Ambala News: ब्लैकमेल कर शादी रचाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Accused of blackmailing and marrying
विज्ञापन
जलबेड़ा। जनसुई गांव की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर ब्लैकमेल कर शादी रचाने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। नग्गल थाना पुलिस ने पति इंद्रजीत सिंह सहित जसबीर सिंह, मलकीत कौर, परविंद्र कौर, गुरमीत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई अपराधिक विश्वासघात 316(2), प्रताड़ित करना 85, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना 115 की धाराओं के तहत की गई। पीड़िता काजल रानी ने बताया कि कुरुक्षेत्र के मिरापुर डेरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह से उनकी पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोप है कि होटल में मिलने के दौरान आरोपी ने उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। इन्हीं के आधार पर बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी उसे बार-बार मिलने बुलाता और ब्लैकमेल करता रहा। संवाद
Trending Videos



थाने से छोड़ा गया युवक लापता

अंबाला। हिम्मतपुरा मोहल्ले से एक बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पीड़ित की मां का आरोप है कि पुलिस ने युवक को थाने से छोड़ देने की बात कही लेकिन वह 24 घंटे बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचा। कैंट थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। हिम्मतपुरा निवासी मंजू ने बताया कि उनका बेटा अमन 21 मार्च की शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त अशोक कुमार उर्फ निक्कू के साथ लाइफ लाइन अस्पताल गया था। वह निक्कू की बीमार माता को रोटी देने गए थे लेकिन देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे थे। 22 मार्च की सुबह करीब 3 बजे सदर थाने से फोन आया कि बेटा थाने में है और उसे आकर ले जाएं। जब परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने बताया कि बेटे को छोड़ दिया गया है। अमन का दोस्त अशोक तो सुरक्षित घर पहुंच गया लेकिन अमन का कहीं कोई अता-पता नहीं चला। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के बंद घर के ताले तोड़कर चोरी

अंबाला। न्यू दयाल बाग रोड पर चोरों ने डॉ. सुरेश कुमार के बंद मकान के ताले तोड़कर एक लाख रुपये के पीतल का सामान चुरा लिया। डॉ. सुरेश कुमार देशवाल ने बताया कि वह अभी डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-सी में रह रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे जब वह अपने बब्याल रोड स्थित मकान में आए थे। देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे व भीतर सामान बिखरा हुआ था। करीब एक लाख रुपये का पीतल सहित वॉश बेसिन व बाथरूम की टोंटियां गायब थी। संवाद


सिलिंडर व बर्तन चोरी के आरोपी को भेजा जेल

अंबाला। पूजा विहार स्थित मकान से गैस सिलिंडर व बर्तन चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान खोजकीपुर निवासी दीपू के रूप में हुई। सिलिंडर आदि सामान बरामद करने के बाद आरोपी को सोमवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पूजा विहार निवासी सौरभ की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed