{"_id":"63bc4882c70c6c6eaa18bb56","slug":"bharat-jodo-yatra-today-rahul-gandhi-will-enter-punjab-by-walking-from-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: आज सुबह अंबाला में झंडा फहराकर शुरू होगी यात्रा, शंभू बॉर्डर से पंजाब में दाखिल होंगे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: आज सुबह अंबाला में झंडा फहराकर शुरू होगी यात्रा, शंभू बॉर्डर से पंजाब में दाखिल होंगे राहुल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
सार
भारत जोड़ो यात्रा के लिए मंगलवार सुबह छह बजे से 12 बजे तक कुरुक्षेत्र शाहाबाद-अंबाला रोड बंद रहेगा। इस संबंध में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने चालकों से इस समय वाहन इस रास्ते पर न लाने के लिए कहा है।
अंबाला में भारत जोड़ो यात्रा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार सुबह छह बजे से पहले राहुल गांधी मोहड़ा अनाज मंडी में झंडा फहराएंगे। इसके बाद छह बजे से यात्रा शुरू हो जाएगी। सबसे पहले मोहड़ा अनाज मंडी से यात्रा अंबाला कैंट में प्रवेश करेगी। यहां अंबाला कैंट स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से काली पलटन पुल से होते हुए सर्विस लेन से जंडली पुल तक पहुंचेगी।
Trending Videos
यहां से अंबाला शहर में यात्रा प्रवेश करेगी। अंबाला शहर में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा अग्रसेन चौक तक जाएगी। यहां से भारत जोड़ो यात्रा कालका चौक और आगे शंभू बार्डर होते हुए पंजाब में दाखिल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी आश्रम में प्रेसवार्ता
सैनी आश्रम में मंगलवार सुबह 11 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देंगे।
आज 12 बजे तक बंद रहेगा अंबाला जाने वाला मार्ग
भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज सुबह छह बजे से 12 बजे तक कुरुक्षेत्र शाहाबाद-अंबाला रोड बंद रहेगा। इस संबंध में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने चालकों से इस समय वाहन इस रास्ते पर न लाने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए कुरुक्षेत्र और शाहाबाद की ओर से अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला और पंजाब की ओर आने वाले वाहन शाहाबाद से साहा रोड होते हुए वाया शहजादपुर, रायपुररानी, पंचकूला चंडीगढ़ और पंजाब की ओर जा सकते हैं। इसी प्रकार यमुनानगर से अंबाला की ओर आने वाले वाहन वाया बराड़ा होते हुए शाहाबाद से अंबाला की ओर आ सकते हैं।
अंबाला छावनी और अंबाला शहर का मार्ग इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा। 10 जनवरी 2023 को आई-डिजिटल जॉन परीक्षा केंद्र नजदीक गांव शाहपुर अंबाला में प्रात: छह बजे से शाम सात बजे तक एसएससी की परीक्षा होनी है। भारत जोड़ो यात्रा के कारण प्रात: छह से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के वाहनों पर इस परीक्षा केंद्र के सामने पार्किंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

कमेंट
कमेंट X