फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NCR and MMIS win matches, Jastej scores hat-trick

Ambala News: एनसीआर और एमएमआईएस ने जीते मुकाबले, जसतेज की हैट्रिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
NCR and MMIS win matches, Jastej scores hat-trick
रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में अंडर-14 लड़कों की फुटबॉल लीग आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में रविवार को दूसरी मोहिंदर सिंह मेमोरियल अंडर-14 (लड़कों) फुटबॉल लीग के तहत पांच मुकाबले खेले गए। इन मैचों में एनसीआर फुटबॉल एकेडमी के जसतेज ने प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक लगाई। यह प्रतियोगिता फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
एनसीआर फुटबॉल एकेडमी ने दो मैचों में जीत हासिल की। उसने डीएवीडी रिवर साइड को 3-1 से हराया, जिसमें जसतेज ने प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक बनाई। एनसीआर ने डीएवी रिवर साइड को भी 2-0 से मात दी। हालांकि, केवी नंबर तीन ने एनसीआर फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से पराजित किया। सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और एमएमआईएस अंबाला सिटी के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

एमएमआईएस ने यह मैच 1-0 से जीत लिया। एमएमआईएस के खिलाड़ी अर्थवा ने 18वें मिनट में शानदार गोल किया। दिन का एक अन्य मैच एनसीआर फुटबॉल एकेडमी और केवी नंबर दो के बीच खेला गया। यह मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगपति देवेंद्र पाल सिंह उर्फ नीटू ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर हरियाणा के वरिष्ठ खिलाड़ी सुमेेश बग्गा, राकेश शर्मा, अनिल कुमार निला, सुभाष शर्मा, अशोक शर्मा और प्रेमयास उर्फ टीटी मौजूद थे।

आगामी मुकाबले
प्रतियोगिता के अगले मुकाबले सोमवार को इसी मैदान पर खेले जाएंगे। ये मैच सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी इस लीग का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed