{"_id":"6ade7178cc4f668b3c09d321","slug":"vijs-jibe-at-congress-not-a-rally-but-mourning-the-loss-of-99-elections-ambala-news-c-36-1-amb1001-171790-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विज का कांग्रेस पर तंज-रैली नहीं, 99 चुनाव हारने का मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विज का कांग्रेस पर तंज-रैली नहीं, 99 चुनाव हारने का मातम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली पर हमला बोला है। विज ने तंज कसते हुए कहा कि देशभर में लगातार मिल रही हार के बाद यह रैली कुछ और नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 चुनाव हारने का मातम मनाने का तरीका है।
अंबाला में पत्रकारों से बातचीत में विज ने 1 नवंबर की तारीख पर गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1984 को दिल्ली में सिखों का नरसंहार हुआ था, जिसमें कांग्रेस के कई नेता शामिल थे। ऐसे दिन पर दिल्ली में रैली आयोजित करने के फैसले पर कांग्रेस को पुनर्विचार करना चाहिए। विज ने यह भी कहा कि त्योहारों के इस सीजन में रैली से व्यापारियों को हजारों करोड़ का नुकसान होगा, इसलिए इसे आगे टाला जाना चाहिए।
नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला का शरीर हिंदुस्तान में रहता है, लेकिन उनकी आत्मा पाकिस्तान में बसती है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।