{"_id":"69b7078b1b162c28970c64ba","slug":"bike-riders-escape-from-kite-string-hanging-on-the-highwaybike-riders-escape-from-kite-string-hanging-on-the-highway-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159757-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हाईवे पर लटकी पतंग की डोर से बचे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हाईवे पर लटकी पतंग की डोर से बचे बाइक सवार
विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड के जवानों ने हटाई डोर, एक बाइक चालक की आंख के पास लगा कट
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर स्थित ब्रह्मकुमारी चौक के सामने रविवार दोपहर में अचानक एक पतंग की डोर लहराई। सड़क के बीचों-बीच आई डोर की चपेट में आने से तीन बाइक सवार बाल-बाल बच गए। हालांकि, एक दयाल बाग निवासी मोहित की आंख के पास डोर से हल्का कट आ गया। चौराहे पर तैनात होमगार्ड ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए दोपहिया वाहन को रोककर तुरंत डोर को हटाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हाईवे पर चौराहा होने के कारण यातायात सामान्य गति से चल रहा था, तभी अचानक एक कटी हुई पतंग की डोर नीचे आ गिरी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे चौपहिया वाहन निकल गए थे। तभी एक बाइक सवार युवक के चेहरे पर डोर आकर फंस गई। युवक ने समय रहते बाइक की रफ्तार कम कर दी जिससे उसकी गर्दन सुरक्षित रही, लेकिन आंख के ठीक पास एक कट लग गया। पीछे आ रहे दो अन्य बाइक सवारों ने तुरंत ब्रेक लगा दिए व उलझते हुए डोर के बीच से निकले।
Trending Videos