सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Option to upload life certificate missing

Ambala News: जीवन प्रमाणपत्र अपलोड करने का विकल्प गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Option to upload life certificate missing
मोबाइल पर आ रहे योजना लाभ राशी अपडेट करने के मैसेज। सोशल मीडिया
विज्ञापन
लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाएं परेशान, मोबाइल पर आ रहे संदेश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाएं इन दिनों परेशान हैं। योजना का एप तो सक्रिय हो गया है लेकिन इसमें जीवन प्रमाणपत्र अपलोड करने का विकल्प गायब है। साथ ही पोर्टल पर लाभ राशि भी अपडेट नहीं हो रही है जिससे पंजीकृत महिलाएं असमंजस में हैं।
विभाग की ओर से महिलाओं के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसमें राशि अपडेट के निर्देश दिए जा रहे हैं। आदेशों का पालन करने के लिए महिलाएं नगर परिषद के चक्कर काट रही हैं लेकिन कहीं से भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। परेशान महिलाएं मदद की आस में कॉमन सर्विस सेंटर्स यानी सीएससी भी पहुंच रही हैं लेकिन वहां भी एप में विकल्प न होने के कारण तकनीकी समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि अपडेट के आ रहे संदेश
उर्मिला ने बताया कि उन्होंने दिसंबर में एप पर 2100 रुपये की पेंशन का फार्म भरवाया था। इसके बाद से एक बार भी पेंशन नहीं आई है। जबकि मोबाइल पर योजना लाभ राशि अपडेट कराने के लिए बार बार संदेश आ रहे हैं। इसके लिए जब वह सीएससी सेंटर पर जाते हैं तो वहां योजना लाभ राशि अपडेट नहीं हो रही है।

बढ़ गई है परेशानी
जमुना देवी ने बताया कि डिजिटल इंडिया के दौर में जब सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है, तब इस तरह की तकनीकी खराबी समझ से परे है। एप चालू है, बाकी सब दिख रहा है पर जरूरी जीवन प्रमाणपत्र का बटन ही गायब है। अगर सिस्टम तैयार नहीं था तो हमें परेशान क्यों किया जा रहा है।

कई बार लगा चुकीं चक्कर
गोमती ने बताया कि योजना की राशि अपडेट न होने और प्रमाणपत्र के पेच के कारण घर का बजट बिगड़ रहा है। रोज-रोज के चक्कर काटने का किराया कहां से लाएं।

हर जगह लगाई गुहार
सत्यवती ने बताया कि हमने हर जगह जाकर गुहार लगा ली लेकिन कहीं से भी सही जानकारी नहीं मिली। अब हमारे पास केवल उपायुक्त के पास जाने का ही रास्ता बचा है, देखते हैं वहां भी ऐसे ही चक्कर कटवाए जाते हैं या समाधान मिलता है।

मोबाइल पर आ रहे योजना लाभ राशी अपडेट करने के मैसेज। सोशल मीडिया

मोबाइल पर आ रहे योजना लाभ राशी अपडेट करने के मैसेज। सोशल मीडिया

मोबाइल पर आ रहे योजना लाभ राशी अपडेट करने के मैसेज। सोशल मीडिया

मोबाइल पर आ रहे योजना लाभ राशी अपडेट करने के मैसेज। सोशल मीडिया

मोबाइल पर आ रहे योजना लाभ राशी अपडेट करने के मैसेज। सोशल मीडिया

मोबाइल पर आ रहे योजना लाभ राशी अपडेट करने के मैसेज। सोशल मीडिया

मोबाइल पर आ रहे योजना लाभ राशी अपडेट करने के मैसेज। सोशल मीडिया

मोबाइल पर आ रहे योजना लाभ राशी अपडेट करने के मैसेज। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed