सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bought cylinder in black, were refilling to return empty

Ambala News: ब्लैक में खरीदा सिलिंडर, खाली वापस करने के लिए कर रहे थे रिफिलिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 10 Apr 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Bought cylinder in black, were refilling to return empty
सिलिंडर फटने से  झुलसी सिमरन को चंडीगढ़ पीजीआई लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। सलेमपुर बांगर गांव में हुआ गैस हादसा गंभीर लापरवाही का नतीजा है। श्रमिकों ने 2000 रुपये में 14.2 किलोग्राम गैस वाला घरेलू सिलिंडर कालाबाजारी से खरीदा था। खाली सिलिंडर वापस करना था। इस दबाव में खतरनाक तरीके से रिफिलिंग की जा रही थी। इसके कारण 11 लोगों की जान पर बन आई।
Trending Videos

घायलों में शामिल लोगों के परिवार की एक महिला अंबिका ने बताया कि उसके यहां हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) कंपनी का गैस सिलिंडर एक दुकानदार से कालाबाजारी में लिया गया था। दुकानदार ने इसके बदले में उसे खाली सिलिंडर मांगा था। खाली सिलिंडर वापस करने के लिए घर के पुरुष ठेकेदार से इंडियन ऑयल (इंडेन) का सिलिंडर लाकर रिफिलिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर वापस करने के दबाव में बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के कमरे के अंदर ही रिफिलिंग शुरू कर दी। बंद कमरे में गैस भरने के दौरान रिसाव हुआ और बाहर जल रहे चूल्हे से चिंगारी मिलते ही भीषण आग लग गई। हादसे में सात बच्चों समेत 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। संवाद

सिलिंडर फटने से  झुलसी सिमरन को चंडीगढ़ पीजीआई लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद

सिलिंडर फटने से  झुलसी सिमरन को चंडीगढ़ पीजीआई लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed