{"_id":"69824ed990abb236d000e225","slug":"call-to-adopt-indian-traditions-and-rituals-ambala-news-c-36-1-amb1001-157610-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भारतीय परंपराओं और संस्कारों को अपनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भारतीय परंपराओं और संस्कारों को अपनाने का आह्वान
विज्ञापन
अंबाला सिटी के नीलकंठ महादेव मंदिर में कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना करते गणमान्य। प्रवक्ता
- फोटो : kathua news
विज्ञापन
नीलकंठ महादेव मंदिर में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सेक्टर-7 स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसे पश्चात सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
सम्मेलन के दौरान आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक दीपक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय परंपराओं और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी जय गोपाल बंसल ने कहा, देश भर में काम करने वाले राष्ट्रीय संघ और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन ही हिंदुओं को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं।
भारतवर्ष के लोगों ने कभी ऐसा सोचा नहीं था कि राम मंदिर बन पाएगा, परंतु इन्हीं संगठनों के प्रयास से यह संभव हो पाया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए हिन्दुओं का संगठन होना अब अति आवश्यक है।
कार्यक्रम में शहर के जाने माने समाजसेवी एडवोकेट संदीप सचदेवा, अनुभव अग्रवाल, डॉ.मोहन गर्ग , डॉ.पुष्पा गर्ग, महेंद्र पाल गुप्ता, मदन बंसल, सिख संगत से प्रीतम सिंह गिल आदि सहभागि बने।
Trending Videos