सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car hits bike riders, one dead

Ambala News: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike riders, one dead
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर  लगी मरीजों की कतारें: संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। अधोया-शाहाबाद रोड पर ढोल बजाने वाले दो युवकों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

अंबाला छावनी के बाजीगर मोहल्ला निवासी विशाल (25) और विक्रम कार्यक्रमों में ढोल बजाने का काम करते हैं। यह दोनों ही बुधवार को थाना छप्पर में किसी कार्यक्रम में आए थे, कार्यक्रम के बाद वह देर शाम अधोया रोड से वाया शाहाबाद अंबाला छावनी जा रहे थे। गांव अधोई के पास तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे विशाल की मौत हो गई जबकि विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भारी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठे हो गए और घायलों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गए। जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि विक्रम को इलाज के लिए एमएम अस्पताल मुलाना में दाखिल कराया गया है और विशाल के शव को भी यहीं रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। वीरवार को विशाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार विशाल की करीब डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उसका एक बेटा है। बताया जाता है कि कार चालक पहले अधोया से शाहाबाद की तरफ गया तो उसने किसी वाहन चालक को टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed