सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Liquor business operating from egg shop in ambala Country liquor was being sold in soft drink bottles

अंडे की दुकान पर शराब का धंधा:सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलों में भरकर बेची जा रही थी देसी लिकर, पुलिस ने किया भंडाफोड़

संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Feb 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि प्राइम स्टेप प्राइवेट स्कूल के पास अंडे की दुकान चलाने वाले दीपक व उसके पिता सीताराम अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। जब पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी तो आरोपी सीताराम पुलिस से बहस करने लगा।

Liquor business operating from egg shop in ambala Country liquor was being sold in soft drink bottles
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शहजादपुर के नया बस स्टैंड के निकट अवैध रूप से शराब बेचने का एक अनोखा तरीका सामने आया है। अंडे की दुकान की आड़ में शातिर दुकानदार व उनका बेटा लेमन जीरा, कोका कोला, स्लाइस की खाली बोतलों में देसी शराब परोसकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे। स्थानीय पुलिस ने दबिश देकर इस मामले का खुलासा किया। ग्राहकों की मांग के अनुसार दुकानदार 160 एमएल से लेकर 2 लीटर तक की बोतलों में शराब बेच रहा था, जिसकी कीमत मात्रा के हिसाब से 20 रुपये से लेकर 200 रुपये या उससे अधिक तय की गई थी। शहजादपुर थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार के बेटे दीपक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

Trending Videos


पुलिस को देख भागने लगा आरोपी
सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि प्राइम स्टेप प्राइवेट स्कूल के पास अंडे की दुकान चलाने वाले दीपक व उसके पिता सीताराम अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। जब पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी तो आरोपी सीताराम पुलिस से बहस करने लगा। इसी बीच आरोपी का बेटा दीपक प्लास्टिक का थैला लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




देसी शराब के ठेके से लेते थे सस्ती शराब, बोतलों में भर बेचते थे 
शहजादपुर थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से इस धंधे को अंजाम दे रहे थे। वह पास के देसी शराब के ठेके से सस्ती देसी शराब ताजा माल्टा व फौजी नंबर वन देसी शराब लेकर उसे लेमन जीरा व अन्य कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक की खाली बोतलों में भरकर रखते थे ताकि किसी को भी पता न चले। मौके से 5 बोतल  माल्टा, फौजी नंबर वन के अधे व पव्वे बरामद किए गए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में लोहरी जीरा, कोका-कोला और स्लाइस की बोतलें मिलीं जिनमें देसी शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब के सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed