सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cattle grazing dispute turns fatal, farmer killed in Fulha village Rewa

Rewa News: मवेशी चराने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Rewa: घटना को लेकर एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक ने बताया कि मवेशी चराने के विवाद में यह हमला हुआ है, जिसमें घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है

Cattle grazing dispute turns fatal, farmer killed in Fulha village Rewa
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलहा गांव में मवेशी चराने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते जानलेवा हिंसा में बदल गया। इस घटना में 53 वर्षीय किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलहा गांव निवासी रावेंद्र प्रसाद तिवारी पिता चिंतामणि तिवारी (उम्र 53 वर्ष) का गांव के ही कुछ लोगों से मवेशी चराने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने रावेंद्र प्रसाद तिवारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: लहसुन की आड़ में अफीम की खेती, 1300 पौधे बरामद, माकड़ोन से पकड़ा गया आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही लौर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की और मुख्य आरोपियों विनायक साकेत (उम्र 48 वर्ष) एवं राजकुमार साकेत (उम्र 47 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा घटना में शामिल एक अपचारी बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना को लेकर एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक ने बताया कि मवेशी चराने के विवाद में यह हमला हुआ है, जिसमें घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद फुलहा गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed