{"_id":"6987f32a0cb29a913605eec1","slug":"kota-rajasthan-three-storey-building-collapse-restaurant-rescue-operation-know-full-story-and-update-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kota: एक झटके में सब खत्म! तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत और 13 घायल, तड़के 3 बजे तक किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: एक झटके में सब खत्म! तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत और 13 घायल, तड़के 3 बजे तक किया गया रेस्क्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार देर रात तलवंडी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
कोटा में हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। तलवंडी इलाके में स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दब गए। इस इमारत में एक रेस्तरां चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया।
15 लोगों को मलबे से निकाला गया, दो की मौत
प्रशासन के अनुसार अब तक 15 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अब मलबे में किसी के दबे होने की संभावना कम है, फिर भी एहतियात के तौर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा गया है।
Trending Videos

घायलों को बचाने की कोशिश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
घायलों की पहचान
सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार घायलों की पहचान सुदीता (30) निवासी कोटा, शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टोरेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई है। इसके अलावा, रेस्क्यू टीम का कर्मचारी रॉकी डेनियल भी इस हादसे में घायल हुआ है।
कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल संगीता सक्सेना ने बताया कि कुल 10 लोग वहां लाए गए थे, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि दो मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मामूली चोट वाले तीन मरीजों का इलाज करने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में एक व्यक्ति रेस्क्यू टीम का सदस्य भी था।

लोगों को बचाती SDRF की टीम
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर ने बताया इमारत गिरने का कारण
जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया कि जिस इमारत के गिरने की घटना हुई है, उसके बगल में एक पुरानी इमारत को तोड़ा गया था। कलेक्टर के मुताबिक, इसी वजह से इस इमारत की नींव कमजोर हो गई थी और यही हादसे का शुरुआती कारण माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
मंत्री मदन दिलावर बोले- यह बड़ा हादसा है
राज्य के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक बड़ा हादसा है। लोकसभा अध्यक्ष और कोटा सांसद ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता ने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और बिल्डिंग गिरने से घायल हुए पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

बचाने की कोशिश में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
ओम बिरला ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष और कोटा सांसद ओम बिरला ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि कोटा के इंद्रविहार में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है और वह जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर समेत संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हादसे में घायल सभी लोगों को उचित और शीघ्र इलाज मिले। ओम बिरला ने ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों को शक्ति और धैर्य देने की कामना की।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट किया, "कोटा के इंद्रविहार में बिल्डिंग गिरने की घटना बहुत दुखद है। मैं जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं। मैंने डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर समेत संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव अभियान तेज़ी से चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही, मैंने उन्हें यह भी… pic.twitter.com/9rVeH2tvmb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2026