{"_id":"6988136cb5629acf9d0cd865","slug":"the-opposing-husband-shot-and-killed-his-wife-dangi-found-half-a-mess-in-the-wifes-body-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3928259-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: घरेलू कलह में पति ने ले ली पत्नी की जान, कट्टा निकालकर दनादन दागी छह गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: घरेलू कलह में पति ने ले ली पत्नी की जान, कट्टा निकालकर दनादन दागी छह गोलियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में देर रात घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बहस के बाद आरोपी ने कट्टे से फायर किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्वालियर में शनिवार देर रात पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद गुस्से में उसने कट्टा निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली सीधे छाती पर लगने से महिला मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई। यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी के पास स्थित मॉडल स्कूल के पास हुई। मृतका का नाम रुचि तोमर है। आरोपी पति सोनू तोमर है।
जानकारी के अनुसार रात लगभग 11 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई और गुस्से में बदल गई। बहस के दौरान सोनू ने कट्टा निकालकर पत्नी पर फायर कर दिया।
गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक सोनू घर से भाग चुका था। महिला फर्श पर लहूलुहान पड़ी मिली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रुचि की जान नहीं बचाई जा सकी। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जांच में मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत, ढाई साल की बच्ची घायल
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर पूरा मोहल्ला दहशत में था। कुछ ने तीन तो कुछ ने पांच-छह गोलियों की आवाज सुनी। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह हत्या घरेलू विवाद के चलते हुई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X