फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Documents for promotion to TGT Art posts to be submitted by the 27th.

Ambala News: टीजीटी आर्ट पदों पर पदोन्नति के लिए 27 तक जमा होंगे दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Documents for promotion to TGT Art posts to be submitted by the 27th.
अंबाला। शिक्षा विभाग ने जेबीटी और सीएंडवी से टीजीटी आर्ट के पदों पर पदोन्नति को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसकी जिम्मेदारी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के लिए शैक्षणिक योग्यता पूरी करने की कट-ऑफ तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई थी।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक प्रशासन जितेंदर जोशी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी पात्र शिक्षकों के प्रमोशन केस सभी जरूरी दस्तावेजों (जैसे शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, अपडेटेड समरी शीट, एसीआर, स्पेशल एसीआर और एनओसी) के साथ 10 दिनों के भीतर यानी 27 अगस्त तक अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

---
रखना होगा ध्यान
सभी मामलों को मैनुअल हार्ड कॉपी के साथ-साथ ईमेल आईडी पर सॉफ्ट कॉपी के रूप में भी भेजना होगा। वहीं, जो शिक्षक प्रमोशन नहीं लेना चाहते, उनसे शपथ पत्र और सहमति पत्र प्राप्त कर तय समय सीमा के भीतर निदेशालय को भेजना होगा। इसी प्रकार यदि कोई भी जिला शिक्षा अधिकारी इन निर्देशों का पालन करने में कोताही बरतता है, तो भविष्य में होने वाली किसी भी कानूनी कार्रवाई या मुकदमेबाजी की पूरी जिम्मेदारी संबंधित डीईईओ की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय स्तर पर पहले से उपलब्ध 15 शिक्षकों के मामलों में केवल स्पेशल एसीआर और नवीनतम एनओसी ही भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि तय समय सीमा यानी 27 अगस्त के बाद किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश को सबसे जरूरी श्रेणी में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed