सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers are storing diesel by taking money on interest

Ambala News: ब्याज पर पैसा उठाकर किसान स्टोर कर रहे डीजल

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 19 May 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers are storing diesel by taking money on interest
विज्ञापन
जलबेड़ा। पेट्रोल व डीजल की बड़ी हुई कीमतों से समाज का हर वर्ग परेशान है। डीजल व पेट्रोल विकास में एक बहुत बड़ा साधन है। पूरे देश में चल रहे विकास कार्यों को भी इसकी कमी के चलते धक्का लगेगा। वहीं दूसरी ओर किसान वर्ग भी इसकी बड़ी कीमतों से प्रभावित होने लगा है। किसान ब्याज पर पैसा उठाकर जीरी रोपाई के लिए डीजल खरीद रहे हैं। इसका कारण है कि किसानों काे डर है कि कहीं डीजल के दाम और न बढ़ जाएं। पहले ही तीन रुपये का इजाफा होने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। यही कारण है कि किसानों ने डीजल को स्टाेर करना शुरू कर दिया है।


किसानों पर पड़ रही महंगाई की मार

किसानों का कहना है कि एक तरफ तो धान की फसल में हर साल कोई ना कोई नई बीमारी शुरू हो जाती है जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। दूसरी और उन पर महंगाई की मार पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

किसान हरदीप सिंह ने बताया कि खेती का सारा कार्य मशीनरी के ऊपर निर्भर है। डीजल के महंगे दामों और कमी के चलते इससे उनकी खेती बाड़ी प्रभावित होगी सरकार को जल्द ही इस पर लगाम लगानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos


------------

जरनैल सिंह ने बताया कि आज यदि कोई पुराने तरीके से खेती करता है तो वह आधुनिकता की दौड़ में पीछे रह जाएगा। इसलिए नए साधनों के द्वारा हो रही खेती को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार को किसानों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।

-------------

मनजीत सिंह ने बताया कि फसलों के रेट नाम मात्र के ही बढाए जाते हैं। लेकिन किसानों के खेतों में इस्तेमाल होने वाले बीज, पेस्टिसाइड, डीएपी, यूरिया आदि के रेट फसल के रेट के मुकाबले ज्यादा बढ़ाए जाते हैं। जिससे किसान हर वर्ष घाटे में जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed