सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Forced to wander around to get pension

Ambala News: पेंशन लगवाने के लिए भटकने को हुए मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Forced to wander around to get pension
विज्ञापन
अंबाला सिटी। समाज कल्याण विभाग से फरियादियों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वह शिविर में पहुंच रहे हैं और शिविर में अधिकारी वापस विभाग के पास भेज देते हैं।
Trending Videos

मंगलवार को ऐसा ही मामला सामने आया। शालीमार कॉलोनी निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग में पेंशन की जानकारी लेने गए थे। यहां जब प्रश्न पूछे तो कर्मचारियों ने उन पर अभद्रता का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह समाधान शिविर में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचे थे। यहां अधिकारियों ने उन्हें फिर समाज कल्याण विभाग भेज दिया। मंगलवार को दोबारा समाज कल्याण विभाग के दफ्तर पहुंचा तो समाधान नहीं मिला। पेंशन के लिए अलग-अलग दस्तावेजों में अलग जन्म तिथि दर्ज है। इसे सही कराने के लिए कहा जा रहा है।
बलवीर ने बताया कि अब कहां से इतने पुराने कागजों को सही कराएं। गांव भानोखेड़ी से आई पुष्पा देवी ने बताया कि वह अपनी दिव्यांग पेंशन लगवाने के लिए आई थीं। लेकिन कागजातों में कमी के चलते आप दोबारा से फिर कार्यालय के चक्कर लगेंगे। दुखेड़ी से आए मोहन सिंह ने बताया कि वह पेंशन लगवाने को लेकर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुबह से आए हुए हैं। दोपहर हो रही है मगर अभी तक उनका नंबर नहीं लग पाया।
मोहन सिंह ने बताया कि वह अशिक्षित हैं। उनसे अनपढ़ता का शपथ पत्र मांगा गया है। उन्होंने विभाग में जमा भी करवाया है लेकिन गलती होने के कारण दोबारा से फिर बनवाना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed