{"_id":"6a724f042094efe58c0012a4","slug":"government-doctors-body-found-in-car-outside-polyclinic-ambala-news-c-18-1-knl1040-962822-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पॉलीक्लीनिक के बाहर कार में मिला सरकारी डॉक्टर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पॉलीक्लीनिक के बाहर कार में मिला सरकारी डॉक्टर का शव
विज्ञापन
अंबाला सिटी सेक्टर-10 पॉलीक्लिनिक के बाहर गाड़ी की पिछली सीट पर पड़ा मृतक का शव: संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 स्थित पॉलीक्लीनिक के बाहर खड़ी अपनी ही कार में सरकारी डॉक्टर का शव मिला है। मंगलवार सुबह पॉलीक्लीनिक के स्टाफ की नजर गाड़ी पर पड़ी तो शव पिछली सीटों पर पड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतरेहड़ी में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर डॉ. नंद कुमार झा के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जो सड़ने के कारण काला पड़ चुका था। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने पर बुधवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट का बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। उन्होंने बताया कि कार की अगली ड्राइवर सीट के पास शराब की बोतल व गिलास पड़ा था। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा।
पत्नी की 2025 में हाे चुकी मौत
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर नंद कुमार झा सेक्टर-10 स्थित एक किराये में मकान में रहते थे। पत्नी का अक्टूबर 2025 में देहांत हो चुका है। कोई संतान न होने के कारण वह अकेले रहते थे। उनके पास दो गाड़ियां थीं और उनमें से एक होंडा सिटी कार में शव मिला। कार की अगली ड्राइवर सीट के पास शराब की बोतल व गिलास पड़ा था। कार की चाबी भी मृतक के हाथ में थी। कार की डिग्गी में कपड़ों से भरा बैग था।
विज्ञापन
2011 में वह स्वास्थ्य विभाग में बतौर मेडिकल ऑफिसर नियुक्त हुए थे। मृतक के दो भाइयों में से एक रांची दूसरा बिहार में रहता है। जबकि अंबाला सिटी सेक्टर-10 में उनका साला रहता है। जो दिल्ली होने के कारण बुधवार को लौटेंगे। पुुलिस के मुताबिक, मृतक के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इलाके में अभी कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है जिसमें यह स्पष्ट हो सके कि डॉक्टर खुद कार लेकर आए थे या फिर कोई खड़ी करके गया। ऐसे में पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें गहनता से जांच में जुट गई है।