सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kapil Master and Manpreet were chosen as Miss JG SS

Ambala News: कपिल मास्टर व मनप्रीत को चुना मिस जेजी एसएस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kapil Master and Manpreet were chosen as Miss JG SS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राय मार्केट में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय के ऑडिटोरियम द्वार पर 11 वीं कक्षा की छात्राओं ने स्कूल प्राचार्या, अध्यापिकाओं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर पुष्पों की वर्षा द्वारा सभी का भव्य स्वागत किया। मंच संचालक की भूमिका 11 वीं कक्षा की छात्राओं (काजल तथा विशाखा) ने निभाई। स्कूल प्राचार्या उमा मलिक एवं मेधावी विद्यार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विद्यार्थियों ने अपने नृत्य प्रस्तुतियों द्वारा सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। 12 वीं कक्षा के छात्र - छात्राओं द्वारा की गई मॉडलिंग के लिए निर्णायक मंडल का कार्यभार मीनू शर्मा तथा साक्षी जैन ने संभाला। उनके द्वारा कपिल झिंकवान को मास्टर जेजी एसएस व मनप्रीत को मिस जेजी एसएस चुना गया। पार्थ जैन को मास्टर जीनियस व समृद्धि को मिस जीनियस, युवराज को मास्टर अडॉरेबल, रेखा को मिस अडॉरेबल, हरमन को मास्टर पर्सनेलिटी, मेहवीश को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। स्कूल प्राचार्या ने सभी को ताज व सैशे पहना कर स्मृति चिह्न भेंट कर हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed