{"_id":"6a32f83036eb3539f000e8c4","slug":"major-theft-at-electric-vehicle-company-worker-accused-of-stealing-goods-worth-lakhs-ambala-news-c-36-1-sknl1017-164989-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी में बड़ी चोरी, वर्कर पर लगा लाखों के सामान ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी में बड़ी चोरी, वर्कर पर लगा लाखों के सामान ले जाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहा। दीनारपुर गांव स्थित सीयॉन इंडिया इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी में चोरी हो गई। कंपनी में काम करने वाले एक वर्कर ने ही अपने ही मालिक का लाखों का सामान चोरी कर लिया। कंपनी प्रबंधन सुनील कुमार की तहरीर पर साहा थाना पुलिस ने दीनारपुर निवासी साहिल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कंपनी के देखरेख करने वाले सुनील कुमार ने बताया कि उनके भाई अनिल गोयल की दीनारपुर मेन हाईवे पर इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने की कंपनी है, जिसमें करीब 40 वर्कर काम करते हैं। साहिल पिछले 6 महीने से उनकी कंपनी में वेल्डर का काम कर रहा था। साहिल ने पहले भी छोटा-मोटा हार्डवेयर का सामान चोरी किया था, जिसे उस समय माफ कर दिया गया था। कंपनी में लगातार सामान चोरी होने से प्रबंधन को साहिल पर गहरा शक था।
बॉक्स
40 से अधिक सामानों पर किया हाथ साफ
सुनील कुमार ने बताया कि कंपनी के एक अन्य वर्कर ने उन्हें जानकारी दी कि साहिल कुछ दिन पहले भी चोरी का सामान खेतों में छिपाकर ले गया था। जब कंपनी प्रबंधन ने अपने स्टॉक का मिलान किया तो पाया कि स्कूटर चेसिस, मोटर, कंट्रोलर, चार्जर, बैटरी, टायर, इनवर्टर, हेडलाइट, टूल्स, ग्राइंडर और नट-बोल्ट समेत 30 से अधिक प्रकार के महत्वपूर्ण पूर्जे और मशीनरी गायब थी।
विज्ञापन
-- -- -