{"_id":"6a3307c71452586381033cef","slug":"manpreet-selected-for-the-commonwealth-games-has-set-the-national-record-twice-ambala-news-c-36-1-sknl1017-164943-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कॉमनवेल्थ गेम्स में चयनित मनप्रीत दो बार बना चुकीं नेशनल रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कॉमनवेल्थ गेम्स में चयनित मनप्रीत दो बार बना चुकीं नेशनल रिकॉर्ड
विज्ञापन
शॉटपुट की महिला खिलाड़ी मनप्रीत: स्वयं
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स में चयनित मनप्रीत दो बार बना चुकीं नेशनल रिकॉर्ड
- हरियाणा से शॉटपुट इवेंट में अब तक ओलंपिक व कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने वाली पहली महिला खिलाड़ी
अंशु शर्मा
अंबाला। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तीसरी बार चुनी गई अंबाला के जसमीत नगर निवासी शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत ने 2006 में पहला सीनियर नेशनल पदक हासिल करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2008 में शादी के बाद एक बेटी की मां बनने के बावजूद वह दो बार की नेशनल रिकॉर्ड होल्डर रह चुकी हैं।
दूसरी बार में आठ साल के कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने 2022 में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर 18.06 मीटर का नया बनाया था। पिछले 20 साल में मनप्रीत 14 बार नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। हालांकि इस बीच डोप टेस्ट के चलते 2017 में चार साल का प्रतिबंध झेलकर भी मनप्रीत के कदम नहीं लड़खड़ाए। मनप्रीत स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से दो अगस्त तक होने वाली 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलेटिक्स टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
2022 में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
मनप्रीत ने बताया कि शॉटपुट गेम्स में हरियाणा से 2016 में हुए रियो ओलंपिक व दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी हैं। हालांकि दोनों बार वह पदक से चूक गईं। एक बार फिर उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने का मौका मिला है। ऐसे में पदक हासिल करने पर ही फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि 2015 में पहला नेशनल रिकॉर्ड 17.96 मीटर के स्कोर से बनाया था। बीच में कई बार खेल बीच में छूट गया था। एक बार फिर 2022 में आकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर 18.06 मीटर का नया स्कोर बनाया था। हाल ही में 31 मई 2026 को ही गेम्स में स्टेट का शॉटपुट रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन
पति भी मनप्रीत को देते है प्रशिक्षण
मनप्रीत ने बताया कि वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में अपनी बुआ के पास रहती थीं। दोनों भाई मंजीत व जगजीत सिंह व भाभी बिम्मी तीनों खेलों में रुचि रखते थे। उनसे प्रेरित होकर शॉटपुट खेलना शुरू किया था। 2006 में पहला सीनियर नेशनल गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनकी शादी 2008 में अंबाला में जसमीत नगर निवासी कर्मजीत के साथ हुई थी, जो खुद भी शॉटपुट के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हैं। शादी के बाद वो ही मेरे कोच हैं। खेल कोर्ट से ही 2007 में स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में चीफ ओएस भर्ती हुईं थी व पति भी रेलवे में सीटीआई हैं। मौजूदा समय में दोनों पटियाला स्टेशन पर तैनात हैं। पटियाला एनआईएस में ट्रेनिंग कर रही हूं।