{"_id":"69ee7823e4d33724890a814b","slug":"nagar-kirtan-departs-for-nahan-with-cheers-welcomed-with-flower-showers-ambala-news-c-36-1-amb1001-162264-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जयकारों के साथ नगर कीर्तन नाहन रवाना, पुष्प वर्षा से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जयकारों के साथ नगर कीर्तन नाहन रवाना, पुष्प वर्षा से किया स्वागत
विज्ञापन
नारायणगढ़ से निकले नगर कीर्तन के दौरान वाहन पर मौजूद पांच प्यारे। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री टोका साहिब से दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह के नाहन आगमन की याद में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। गुरुद्वारा श्री टोका साहिब से रविवार को दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के 341वें नाहन आगमन की याद में नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ यह नगर कीर्तन विभिन्न स्थानों से होता हुआ नाहन पहुंचा।
नगर कीर्तन का फिरोजपुर, कुल्लड़पुर और काला अंब सहित मार्ग में पड़ने वाले सभी गांवों में स्वागत हुआ। नारायणगढ़ के आंबेडकर चौक पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा और अंबाला-नाहन रोड पर गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटियों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। संगतों द्वारा जगह-जगह फल, शीतल पेय और अटूट लंगर की सेवा की गई।
जोड़ मेले में होगा शामिल
मुख्य सेवादार मुख्तयार सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के नाहन आगमन की खुशी में वहां स्थित गुरुद्वारा श्री दशमेश स्थान में आगमन जोड़ मेला मनाया जा रहा है। इसमें यह नगर कीर्तन शामिल होगा। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी व संगत मौजूद रही। पूरा मार्ग बोले सो निहाल के जयकारों से गुंजायमान रहा। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान सुरजीत सिंह, सचिव फरिंद्र गुलियानी, मीत प्रधान हरप्रीत सिंह, खजांची गगनदीप सिंह व गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब के प्रधान भगत सिंह, सचिव गुरजंट सिंह, लाल सिंह मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X