सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People yearn for water in the scorching heat

Ambala News: भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
People yearn for water in the scorching heat
बराड़ा खंड के वार्ड 10 में नल से आ रहा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
- नलकूप का बोर खराब होने से वार्ड 10 और 11 में बढ़ी परेशानी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 10 और 11 में दो दिन से वार्ड वासी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस गए हैं। भीषण गर्मी और लू के बीच वृद्ध आश्रम के पास स्थित नलकूप का बोर खराब होने से हजारों की आबादी प्यासी है। विभाग की ओर से वैकल्पिक तौर पर जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह इतना दूषित है कि उसे पीना तो दूर घरेलू काम में लाना भी दूभर हो गया है।
वार्ड 20 के कई घर ऊंचाई पर हैं, जहां दूसरे नलकूपों का प्रेशर नहीं पहुंच पा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग को कई महीने पहले ही बोर की जर्जर हालत का पता था लेकिन समय रहते समाधान करने के बजाय अधिकारी इसके पूरी तरह खराब होने का इंतजार करते रहे। सोनू राणा, जोनी राणा, महिपाल राणा, राजेश शर्मा और अमित धीमान ने कहा कि यदि जल्द ही नया बोर नहीं किया गया, तो वे सरकार और विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड के पास स्थित दो नलकूपों से पानी की आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। नया नलकूप लगाने का एस्टीमेट 7-8 महीने पहले ही भेजा जा चुका है। जल्द बोरिंग का काम शुरू करवाने की कोशिश की जाएगी।
- दीपक कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग

बराड़ा खंड के वार्ड 10 में नल से आ रहा गंदा पानी। संवाद

बराड़ा खंड के वार्ड 10 में नल से आ रहा गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed