सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NEET-UG: 2,962 students to take the exam at 7 centres.

नीट-यूजी : 7 केंद्रों पर 2962 छात्र देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
NEET-UG: 2,962 students to take the exam at 7 centres.
विज्ञापन
अंबाला। 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) की पुनर्परीक्षा के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल-रहित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त विराट की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें परीक्षा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2962 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने छात्रों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय से काफी पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि सघन जांच प्रक्रिया में उन्हें किसी प्रकार की देरी या परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सुविधा सर्वोपरि है। बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सभी केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय और व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति पैदा न हो। सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा गया है। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में नगराधीश अभिषेक गर्ग, आरटीए सुशील कुमार और जिला समन्वयक अजीत यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed