सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No toilets in Sarafa Bazaar for 12 years, leaving shopkeepers and customers distressed

Ambala News: सराफा बाजार में 12 साल से नहीं शौचालय, दुकानदार और ग्राहक परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
No toilets in Sarafa Bazaar for 12 years, leaving shopkeepers and customers distressed
अंबाला सिटी के वार्ड नंबर नौ ​स्थित सराफा बाजार में पसरी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
वार्ड 9-
Trending Videos

लोग बोले- पानी की आपूर्ति का समय निश्चित नहीं, समस्या का नहीं हो रहा समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। विकास के दावों के बीच अंबाला शहर का वार्ड नंबर 9 आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां लोग सफाई से लेकर शौचालय और पीने के पानी की समस्या तक से जूझ रहे हैं। इस वार्ड के अंतर्गत आने वाले सराफा बाजार, नया बांस, डॉ. बीआर आंबेडकर चौक, एसए जैन कॉलेज और मिगलानी गोशाला जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोग और व्यापारी परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति सराफा बाजार की है, जहां 12 वर्षों से सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं है। शौचालय के लिए लोगों को दूर खन्ना पैलेस के पास जाना पड़ रहा है।

नहीं उठाया जाता कूड़ा
दुकानदार मुकेश जैन ने बताया कि वार्ड नंबर 9 में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हैं। सराफा बाजार में समय पर कूड़ा नहीं उठाया जाता जिससे गंदगी पसरी रहती है यहां सफाई कर्मचारी कभी समय पर नहीं आते हैं। वहीं, पेयजल की किल्लत ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। यहां पीने के पानी की सप्लाई का निश्चित समय नहीं है। दिनभर में केवल एक बार ही सुबह के समय पानी आता है, उसका भी कोई समय नहीं है। इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं ज्यादा परेशान

दुकानदार राज सिंह ने बताया कि दुकानदारों, कर्मचारियों और बाजार में आने वाले ग्राहकों के लिए शौचालय की अनुपलब्धता बड़ी मुसीबत बन गई है। करीब 12 साल पहले कोतवाली बाजार और सब्जी मंडी में सार्वजनिक शौचालय हुआ करते थे जिनका इस्तेमाल बाजार के लोग और ग्राहक करते थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें तोड़ दिया और उसके बाद से आज तक नया शौचालय नहीं बनाया गया। शौचालय न होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिला ग्राहकों और महिला कर्मचारियों को उठानी पड़ती है।


समय पर नहीं आते सफाईकर्मी
दुकानदार सुशील कुमार ने बताया कि बाजार में दो साल से स्ट्रीट लाइट की समस्या झेल रहे थे लेकिन अभी चार महीने पहले स्ट्रीट लाइट लग चुकी है। इसके अलावा सफाई के हालात ठीक नहीं है। आज भी सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आए, पता चला है कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वह कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत करा चुके हैं लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ हासिल नहीं हुआ।

अंबाला सिटी के वार्ड नंबर नौ स्थित सराफा बाजार में पसरी गंदगी। संवाद

अंबाला सिटी के वार्ड नंबर नौ स्थित सराफा बाजार में पसरी गंदगी। संवाद

अंबाला सिटी के वार्ड नंबर नौ स्थित सराफा बाजार में पसरी गंदगी। संवाद

अंबाला सिटी के वार्ड नंबर नौ स्थित सराफा बाजार में पसरी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed