सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Third accused arrested in heroin smuggling case

Ambala News: हेरोइन तस्करी में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in heroin smuggling case
विज्ञापन
नारायणगढ़। सीआईए की टीम ने हेरोइन तस्करी में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी अंकुश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे पहले मुकेश और विनोद को 17 ग्राम 03 मिलीग्राम हेरोइन के साथ दबोचा था। उनसे पूछताछ में आरोपी अंकुश का नाम सामने आया था। पुलिस ने वाल्मीकि बस्ती निवासी अंकुश को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस नशे की सप्लाई चेन और अन्य तस्करों के नेटवर्क का पता लगाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर संपर्क करें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। संवाद
Trending Videos


लैपटॉप व मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
नारायणगढ़। पुलिस ने शिवालिक कॉलोनी कालाआंब स्थित एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपी बलजीत उर्फ गोलू और रिहान हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरीशुदा लैपटॉप, चांदी का कड़ा और मोबाइल बरामद कर लिया है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र ने 11 फरवरी को घर का ताला तोड़कर सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दोनों को पकड़ा आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed