{"_id":"697fbd424654ee958c09c368","slug":"railways-to-run-21-pairs-of-special-trains-on-holi-ambala-news-c-36-1-amb1001-157443-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: होली पर रेलवे चलाएगा 21 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: होली पर रेलवे चलाएगा 21 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत देने का फैसला किया है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ और अन्य प्रमुख शहरों से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए 21 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
इन ट्रेनों के चलने से न केवल दिल्ली-पटना मार्ग बल्कि गया, धनबाद, सहरसा, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जाने वाले प्रवासियों को भी कंफर्म सीट मिल सकेगी। रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, ये ट्रेनें मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेंगी। इसी प्रकार कुछ ट्रेनों में रेलवे ने कोच बढ़ाने का भी फैसला किया है।
इन प्रमुख ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच : रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, लंबी दूरी की एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनों में स्लीपर, एसी और साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली-बठिंडा और श्रीगंगानगर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेन 14731/32 दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस और 14735/36 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं। इसी प्रकार अजमेर-अमृतसर और उदयपुर मार्ग पर ट्रेन नंबर 19613/12 अजमेर-अमृतसर और 20473/74 दिल्ली-उदयपुर जैसी व्यस्त ट्रेनों में भी यात्रियों को अब कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। ट्रेन नंबर 12985/86 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर में एक एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार डिब्बा बढ़ाया गया है। इसके अलावा श्रीगंगानगर-बठिंडा और जयपुर-बठिंडा मार्ग की पैसेंजर ट्रेनों में 2 से 4 अतिरिक्त साधारण डिब्बे लगाए गए हैं।
Trending Videos