फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roads and drainage systems in the cantonment will be improved.

Ambala News: छावनी में 77 लाख से सड़कें और ड्रेनेज व्यवस्था होगी दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Roads and drainage systems in the cantonment will be improved.
अंबाला। नगर परिषद सदर के अंतर्गत छावनी में 77 लाख से सड़कों और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। नगर निगम और शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन विकास कार्यों में गलियों का पक्का करना और ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी और सेक्टर बी में विकास कार्य किए जाएंगे। इसके तहत डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-सी और सेक्टर-बी में 250 एमएम व्यास के एचडीपीई एसएन8 पाइप बिछाने और आईपी ब्लॉक से गलियों के पुनर्निर्माण के लिए 14,09,782 का टेंडर निकाला गया है। इसकी अंतिम तिथि 18 अगस्त तय की गई है। अधिकांश छोटे और मध्यम विकास कार्यों के लिए टेंडर जमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त पूर्वाह्न 11 बजे तक तय की गई है। इन विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को जलभराव, खराब सड़कों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

----
सड़कों और नालों का निर्माण-
चंद्रपुरी (डी-प्लान) में सोनी हाउस से उगाड़ा रोड तक सड़क निर्माण पर 12,83,383 रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव बब्याल (वार्ड नं-05) में संजू की दुकान से खेड़ा मंदिर तक सड़क निर्माण प 12,09,020 रुपये, बड़ा गुरुद्वारा से ट्यूबवेल तक ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य पर 11,50,180 रुपये, कनौजीया सब लैब से राज नारायण के घर तक सड़क निर्माण पर 8,45,034 रुपये, टूंडला गांव वार्ड नं-01 में गुरुद्वारा साहिब से बलवंत सिंह के घर तक मुख्य सड़क के निर्माण पर 7,52,680 रुपये, भारत माता चौक के पास एच.नं. 488 से 506 तक और उससे जुड़ी गलियों के निर्माण पर 6,85,584 रुपये, बाबा रुखड़ दास के पीछे वाली गली के निर्माण पर 4,27,255 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
वार्ड पार्षदों से प्राप्त सूची के आधार पर गलियों की सड़काें का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं गंदे पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम भी मजबूत किया जाएगा।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed