फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Saharanpur-Shamli special exam train cancelled until the 21st.

Ambala News: सहारनपुर-शामली परीक्षा विशेष ट्रेन 21 तक रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur-Shamli special exam train cancelled until the 21st.
अंबाला। रेलवे के अंबाला मंडल ने यात्रियों की कमी के कारण सहारनपुर और शामली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। ट्रेन संख्या 04561/04562 सहारनपुर-शामली-सहारनपुर को कुछ दिनों के लिए पूरी तरह रद्द कर दिया है। यात्रियों की कम संख्या के कारण यह ट्रेन 12 से 21 अगस्त तक अपनी निर्धारित यात्रा तिथियों पर नहीं चलेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि कॉमर्शियल कंट्रोल से प्राप्त लिखित मेमो के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में लगातार यात्रियों की संख्या कम दर्ज की जा रही थी। इसके कारण मंडल परिचालन शाखा ने यात्रियों के अभाव में इन फेरों को रद्द करने का निर्देश जारी किया है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed