सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Royal Football Club Chandigarh won the SD Chatterjee Trophy

Ambala News: रॉयल फुटबॉल क्लब चंडीगढ़ ने जीती एसडी चटर्जी ट्राॅफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Royal Football Club Chandigarh won the SD Chatterjee Trophy
विज्ञापन
- सिरसा की जिला डेरा फुटबॉल को 5-2 से हराया
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में एसडी चटर्जी ट्रॉफी पर चंडीगढ़ के रॉयल फुटबॉल क्लब ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ का सामना जिला डेरा फुटबॉल क्लब सिरसा के बीच हुआ था।
सुहावने मौसम के बीच इस रोमांचक मुकाबले में पहले हाफ में चंडीगढ़ का दबदबा रहा। दूसरे हाफ में सिरसा के खिलाड़ी ने एक और गोल किया लेकिन मैच के आखिर तक चंडीगढ़ की टीम ने 5-2 के स्कोर से मुकाबला जीत लिया। यह एसडी चटर्जी ट्रॉफी फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के निरंजय ने दागे तीन गोल

फाइनल में 5वें मिनट में सिरसा के यमन ने पहला गोल किया। 15 वें मिनट में चंडीगढ़ के शिल्पा, 30वें मिनट में चंडीगढ़ के निरंजय, 45वें मिनट में निरंजय, अगले ही क्षण यानी 46वें मिनट में सिरसा के यमन, 54 वें मिनट में चंडीगढ़ के शिवम, 65वें मिनट में निरंजय ने गोल कर ट्रॅाफी पर कब्जा जमाया। मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी संजीव वालिया रहे। समाजसेवी सोम देव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विजेता टीम चंडीगढ़ को 51 हजार तो उपविजेता टीम सिरसा को 31 हजार का पुरस्कार मिला। इसमें सोसाइटी के प्रधान राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष सैनी, महासचिव नरेश कुमार शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed