सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special trains for NEET to run from Bathinda and Saharanpur.

Ambala News: नीट के लिए बठिंडा और सहारनपुर से चलंेगी विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Special trains for NEET to run from Bathinda and Saharanpur.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे ने राहत प्रदान की है। इसके लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 21 जून को बठिंडा और सहारनपुर से चंडीगढ़ के बीच चलेंगी। बठिंडा-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन उत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, बठिंडा जंक्शन और चंडीगढ़ के बीच एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04386/04385 का संचालन किया जाएगा।
बठिंडा से यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और सुबह 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से यह ट्रेन शाम 7:10 बजे चलेगी और रात 12:30 बजे बठिंडा पहुंचेगी। यह ट्रेन भुच्चो, रामपुरा फूल, तपा, बरनाला, धुरी जंक्शन, नाभा, पटियाला, राजपुरा जंक्शन, सरहिंद जंक्शन, फतेहगढ़ साहिब, न्यू मोरिंडा, खरड़ और साहिबजादा अजीतसिंह नगर (मोहाली) स्टेशनों पर रुकेगी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नीट यूजी के अभ्यर्थी अपनी यात्रा से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की हेल्पलाइन संख्या 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed