सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   State-of-the-art driving institute and testing centre to be built in Shahpur

Ambala News: शाहपुर में बनेगा प्रदेश का अत्याधुनिक ड्राइविंग संस्थान और टेस्टिंग सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art driving institute and testing centre to be built in Shahpur
अनिल विज, परिवहन मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के शाहपुर गांव में ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान (आईडीटीआर) और ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित किया जाएगा। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी दे दी है।
Trending Videos

इस केंद्र के लिए शाहपुर गांव की 13 एकड़, 5 कनाल और 4 मरला भूमि का चयन किया गया है। पूरी परियोजना पर करीब 11.65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस संस्थान के बनने से न केवल अंबाला बल्कि आसपास के जिलों के युवाओं को ड्राइविंग के क्षेत्र में पेशेवर प्रशिक्षण मिल सकेगा। मंत्री विज ने बताया कि इस संस्थान की स्थापना से क्षेत्र में सैकड़ों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि उनका परिवहन सेवाओं को सुचारू और सुगम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed