{"_id":"69b7065adc2f3b8002041b16","slug":"students-of-sanatan-dharma-college-won-medals-in-the-youth-festival-ambala-news-c-36-1-amb1001-159756-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: युवा महोत्सव में सनातन धर्म कॉलेज के छात्रों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: युवा महोत्सव में सनातन धर्म कॉलेज के छात्रों ने जीते पदक
विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज के प्रतिभागी छात्र ट्रॉफी के साथ। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चेन्नई के सत्याबामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 39 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सनातन धर्म कॉलेज के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। 10 से 14 मार्च तक चली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने साहित्य और संगीत श्रेणियों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर में संस्थान का नाम रोशन किया। साहित्यिक स्पर्धाओं में छात्रा एलीश ने अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने हिंदी एलोक्यूशन में भी द्वितीय स्थान जीतकर अपनी भाषाई दक्षता सिद्ध की। संगीत के क्षेत्र में भी कॉलेज की टीम (गरिमा, विपुल, निखिल, युवराज, प्रद्युमन, गुरुशा और हार्दिक) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समूह गान (सामान्य) और समूह गान (पाश्चात्य) दोनों में तृतीय स्थान हासिल किया।
प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने विजेताओं का स्वागत करते हुए इस सफलता को विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और डॉ. दीपक मनोचा व डॉ. मधु शर्मा जैसे मार्गदर्शकों की प्रेरणा का परिणाम बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि कॉलेज के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार राष्ट्रीय पटल पर कॉलेज की गरिमा बढ़ाते रहेंगे।
Trending Videos