{"_id":"69f2540442255f8cbc08a4b8","slug":"thanksgiving-day-celebrated-in-school-ambala-news-c-36-1-amb1001-162409-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूल में मनाया गया थैंक्स गिविंग डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूल में मनाया गया थैंक्स गिविंग डे
विज्ञापन
अंबाला सिटी के मुरलीधर डीएवी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राचार्य व बच्चे। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन पब्लिक स्कूल में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों द्वारा लेबर डे के उपलक्ष्य में थैंक्स गिविंग डे का आयोजन किया गया। इस विशेष प्रार्थना सभा का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के सहायक कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों और कविताओं के माध्यम से कर्मचारियों के योगदान को सराहा।इससे माहौल पूरी तरह भाव-विभोर हो गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सहायक कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया। प्रधानाचार्या ऋतु घई ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से दी पंडित गुरुदत्त को श्रद्धांजलि
अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में महान चिंतक पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में खुला मंच प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने पंडित गुरुदत्त के जीवन, उनके बौद्धिक योगदान और आर्य समाज के प्रति समर्पण से जुड़े प्रश्नों के उत्साहपूर्वक उत्तर दिए। कार्यक्रम का संचालन एक्टिविटी इंचार्ज गौरी वंदना ने किया। प्राचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि पंडित गुरुदत्त का जीवन सत्य, विद्वत्ता और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है।
प्लेसमेंट ड्राइव में समीर अहमद का सॉफ्टवेयर एसोसिएट पद पर चयन
अंबाला। एसडी कॉलेज के करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा सोलिटेयर इन्फोसिस के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तकनीकी पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद विद्यार्थी समीर अहमद का चयन जूनियर सॉफ्टवेयर एसोसिएट के पद पर हुआ। ड्राइव में शामिल 67 विद्यार्थियों को अभिक्षमता परीक्षा, तार्किक सोच और मनोवैज्ञानिक परीक्षण से गुजरना पड़ा। अंतिम चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर समीर का चयन किया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने चयनित छात्र को बधाई देते हुए इसे संस्थान के मार्गदर्शन और छात्र की मेहनत का परिणाम बताया। सेल की संयोजिका डॉ. छवि किरण व प्रवक्ता डॉ. लीना गोयल ने कहा कि ऐसी ड्राइव विद्यार्थियों को उद्योग जगत की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।
Trending Videos