{"_id":"69b70604add47808a4077aa4","slug":"the-construction-of-the-mini-secretariat-is-expected-to-be-completed-the-tender-will-open-on-18ththe-construction-of-the-mini-secretariat-is-expected-to-be-completed-the-tender-will-open-on-18th-ambala-news-c-36-1-amb1001-159747-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लघु सचिवालय का निर्माण पूरा होने की आस, 18 को खुलेगी निविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लघु सचिवालय का निर्माण पूरा होने की आस, 18 को खुलेगी निविदा
विज्ञापन
विज्ञापन
- 34.57 करोड़ से किया जाएगा प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण, एक ही छत के नीचे होंगे सभी कार्यालय
नंबर गेम-
- 78.94 करोड़ की लागत से तैयार की जानी थी चार मंजिला इमारत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी स्थित लघु सचिवालय परिसर के अधूरे पड़े प्रशासनिक ब्लॉक के काम को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी कर ली है। पिछली निविदा में एक ठेकेदार के हिस्सा लेने के कारण कार्य आदेश जारी नहीं किए थे। इसके बाद पुन: निविदा जारी करके एजेंसियों से जानकारी मांगी गई थी। अब यह निविदा 18 मार्च को खोली जाएगी। इसके आधार पर ही एजेंसी का निर्धारण होगा।
कार्य आदेश जारी होने के बाद एजेंसी को शे्डयूल भी दिया जाएगा ताकि समय पर काम पूरा हो सके। लंबे से समय से विभाग और निर्माण एजेंसी के बीच छिड़े कानूनी विवाद के चलते करीब 26.83 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट खंडहर में तब्दील होता जा रहा था। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद केवल 40 फीसदी काम ही पूरा हो पाया था।
एजेंसी के साथ तकरार, मामला कोर्ट पहुंचा
दस्तावेजों के अनुसार, निर्माण का जिम्मा जींद की फर्म मेसर्स गर्ग एंड कंपनी को दिया गया था लेकिन काम की कछुआ चाल और आपसी विवाद के बाद मामला हाईकोर्ट और फिर आर्बिट्रेशन सेंटर पहुंचा। विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए 19 नवंबर 2024 को एजेंसी के साथ हुआ करार रद्द कर दिया था। अब यह मामला चंडीगढ़ सेशन कोर्ट में विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 24 अप्रैल 2026 को होनी तय है।
10 करोड़ की रिकवरी का नोटिस
विवाद यहीं नहीं थमा, विभाग ने संबंधित एजेंसी को 10,15,82,466 रुपये की रिकवरी का नोटिस भी थमा दिया है। विभाग का दावा है कि एजेंसी पर यह राशि बकाया है जिसे वसूलने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट की प्रशासनिक मंजूरी करीब 78.94 करोड़ रुपये की थी, जिसमें से अब तक 23.99 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बचे हुए काम के लिए विभाग ने 41.23 करोड़ रुपये का नया तकनीकी अनुमान तैयार किया था और इसके आधार पर नई निविदा भी जारी की थी।
महत्वपूर्ण कार्यालय शिफ्ट होंगे
छह मंजिला इस इमारत में शहर के महत्वपूर्ण कार्यालय शिफ्ट होंगे। इसकी बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय होंगे। इसी प्रकार प्रथम तल पर डीसी कार्यालय और कॉन्फ्रेंस हॉल, दूसरे फ्लोर पर एडीसी कार्यालय व पब्लिक कैंटीन, तीसरे फ्लोर पर एसपी कार्यालय और चौथे तल पर पुलिस विभाग के सभी कार्यालय होंगे।
वर्जन
अधूरे काम को पूरा करने के लिए विभाग ने 34.57 करोड़ रुपये के नए टेंडर आमंत्रित किए हैं। आगामी 18 मार्च को ये टेंडर प्राप्त किए जाएंगे। उम्मीद है कि ठप पड़ा निर्माण कार्य दोबारा गति पकड़ सकेगा।
- रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अंबाला
Trending Videos