सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The dispute over the playground on the disputed land reached the Gram Sabha.

Ambala News: विवादित जमीन पर खेल मैदान का झगड़ा ग्राम सभा में पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The dispute over the playground on the disputed land reached the Gram Sabha.
विज्ञापन
अब इस विवाद का भविष्य उच्चाधिकारियों के फैसले पर टिका
Trending Videos





संवाद न्यूज एजेंसी

शहजादपुर। कोडवा कलां गांव में प्राथमिक विद्यालय की विवादित भूमि पर खेल मैदान बनाने के लिए ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई। स्कूल प्रशासन और पंचायत के बीच इस मुद्दे पर सहमति न बनने के बाद मामला ग्राम सभा की चौखट तक पहुंच गया है। ग्रामीणों ने हस्ताक्षर के जरिए अपनी राय दर्ज कराई। अब इस विवाद का भविष्य उच्चाधिकारियों के फैसले पर टिका है। पंचायत अधिकारी राहुलदीप सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष ग्राम सभा में ग्राम सचिव राजिंदर कुमार और ग्राम सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सभा की कार्यवाही तब शुरू हुई जब ग्राम सभा के लिए अनिवार्य 40 प्रतिशत कोरम (ग्रामीणों की उपस्थिति) पूरा हो गया। प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष को लेकर अधिकारियों ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हस्ताक्षर प्रक्रिया अपनाई। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन के पक्ष में मतदान किया, वहीं कुछ ग्रामीणों ने इस पर असहमति जताते हुए प्रस्ताव का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है विवाद

प्राथमिक विद्यालय से सटी एक खाली भूमि को लेकर स्कूल प्रशासन, एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) और पंचायत के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। स्कूल और एसएमसी चाहते हैं कि इस जमीन को खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाए। मैदान का एक गेट स्कूल की ओर और दूसरा गांव की फिरनी (मुख्य सड़क) की तरफ खोला जाए। पंचायत सदस्यों के बीच इस डिजाइन और प्रस्ताव पर एकराय नहीं बन पाई, जिसके चलते मामला ग्राम सभा को सौंपना पड़ा। ग्राम सचिव राजिंदर कुमार ने बताया कि सभा की पूरी कार्यवाही की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेजों को आगामी निर्णय के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। अंतिम फैसला रिपोर्ट की समीक्षा के बाद प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।





हमें स्कूल प्रशासन और एसएमसी से खेल मैदान का प्रस्ताव मिला था। पंचायत में सहमति न बनने के कारण लोकतांत्रिक तरीके से ग्राम सभा बुलाई गई है ताकि ग्रामीणों की राय ली जा सके।
— रूबी, सरपंच




गांव के बच्चों के भविष्य के लिए खेल मैदान बेहद जरूरी है। इससे बच्चों को खेलने की सुविधा मिलेगी और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलकूद में अपना करियर बना सकेंगे।
— बलविंदर सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed