सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The story of Rudra avatar Hanuman heard in the story

Ambala News: कथा में सुना रुद्रावतार हनुमान का प्रसंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The story of Rudra avatar Hanuman heard in the story
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सनातन धर्म मंदिर में छठे दिन शिव महापुराण कथा सनुाई गई। इस दौरान कथा वाचक अनिल शर्मा ने श्रद्धालुओं को महादेव की महिमा का गुणगान सुनाया। इसके साथ ही उन्होंने शिव के अवतार और नंदी महाराज की महिमा का वर्णन किया। उन्हाेंने श्रद्धालुओं को शिव के विभिन्न स्वरूपों का रसपान कराया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे महादेव ने समय-समय पर सृष्टि के कल्याण के लिए विभिन्न रूप धारण किए। उन्होंने भगवान शिव के रुद्रावतार हनुमान जी और उनके परम भक्त नंदी महाराज के प्रसंग सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को शिव महापुराण कथा के समापन हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभा के प्रधान प्रवीण गोयल, सचिव अश्वनी श्रीवास्तव, सभा सदस्य अशोक अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos


श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वादे में हुआ गुरमत समागम
अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस गुरमत समागम में गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने वाहेगुरु नाम का जाप करवाया। इसके बाद संगत ने गुरु के नाम सिमरण किया। वहीं गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन भी सुनाए गए। गुरमत समागम की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली अदालत में आईं दो शिकायत
अंबाला सिटी। बलदेव नगर स्थित यूएचबीवीएन कार्यालय में मंगलवार को बिजली अदालत आयोजित हुई। इस अदालत में दो शिकायतें आई। जिसमें पहली शिकायत शहर के कांशी नगर निवासी अजय कुमार बेदी ने शिकायत दी, उन्होंने शिकायत में बताया कि स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन उनके मीटर में जोड़ दिया गया है। बिजली निगम इसकी जांच कर रहा है। इसे लेकर एसई ने एसडीओ से जबाव मांगा है। वहीं दूसरी शिकायत में शहर के शक्ति नगर निवासी अरविंद पुरी ने बताया कि उन्होंने 9 जुलाई 2025 को 4.90 से 7.90 लोड बढ़वाया था। लेकिन अभी तक न तो मीटर का लोड बढ़ाया गया है और न ही सोलर की रीडिंग पंच हुई और बिल गलत बना दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed