{"_id":"69c5a5252802208c620e3aed","slug":"they-drove-off-with-the-car-without-paying-for-the-fuel-and-failed-to-fulfill-their-promise-to-return-ambala-news-c-36-1-amb1002-160439-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिना गैस दिए ही भगा ले गए गाड़ी, वापसी का वादा नहीं किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिना गैस दिए ही भगा ले गए गाड़ी, वापसी का वादा नहीं किया पूरा
विज्ञापन
सिलिंडर लेने के इंतजार में खड़े ग्रामीण। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
जलबेड़ा। जलबेड़ा गांव में एलपीजी गैस की किल्लत से उपभोक्ता बेहाल हैं। वीरवार को गैस एजेंसी की गाड़ी ग्रामीणों को आश्वासन देकर भी खाली हाथ लौटा गई। सुबह 9 बजे से कतार में लगे उपभोक्ताओं को देर शाम अंधेरा होने पर बिना सिलिंडर लिए ही घर वापस जाना पड़ा। एजेंसी की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी रोष है। दो दिन पहले भी कई उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिले थे, इसके कारण उन्होंने एजेंसी पर विरोध प्रदर्शन किया था, इसके बाद खाली सिलिंडर लेकर वह उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए थे।
दिन भर चला इंतजार का दौर
ग्रामीण जरनैल सिंह, अंग्रेज सिंह और सुमन देवी ने बताया कि वे सुबह 9 बजे ही निर्धारित स्थान पर सिलिंडर लेकर पहुंच गए थे। दोपहर 2 बजे तक गाड़ी नहीं आई। उपभोक्ताओं ने जब ड्राइवर और एजेंसी को फोन किया, तो वहां से कोई जवाब नहीं मिला। दोपहर बाद गाड़ी गांव पहुंची, लेकिन चालक ने भानोखेड़ी गांव में सप्लाई देने की बात कही। चालक ने वादा किया कि वह वापसी में जलबेड़ा के सिलिंडर भरेगा। इसी उम्मीद में उपभोक्ता शाम तक डटे रहे, लेकिन गाड़ी वापस नहीं आई। उपभोक्ता गुलाब सिंह और जोगिंद्रो ने बताया कि सिलिंडर बुक कराए पांच दिन बीत चुके हैं। गैस न मिलने से घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद एजेंसी समय पर सप्लाई नहीं दे रही है।
जल्द कर दी जाएगी आपूर्ति
दूसरी ओर, एचपी गैस एजेंसी के कर्मचारी का कहना है कि बुकिंग के सात दिन के भीतर गैस की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, ग्रामीण अन्य एजेंसियों की सेवा को बेहतर बताते हुए इस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि उन्हें बार-बार परेशानी न झेलनी पड़े।
Trending Videos